यूपी के इटावा में नई दिल्ली दरभंगा एक्सप्रेस में अचानक लगी भीषण आग, धू-धू कर जली कई बोगी

उत्तरप्रदेशः छठ पूजा के लिए एक तो पहले से ही ट्रेनों में मारामारी है। ऊपर से यूपी के इटावा में रेल के कोच में लगी आग से डर और ज्यादा बढ़ गया है। यूपी के इटावा में नई दिल्ली दरभंगा एक्सप्रेस में अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में नई दिल्ली दरभंगा एक्सप्रेस की कई बोगी जलने की खबर है। ट्रेन की कई बोगी धू-धूकर जल उठी। आग लगने से नई दिल्ली दरभंगा एक्सप्रेस की कई बोगी पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

चलती ट्रेन की कोच में लगी आग

माना ये जा रहा है कि क्षमता से अधिक यात्री इस कोच में सवार थे। हालांकि कोच में आग लगने से किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। रेलवे का कहना है कि इटावा से पहले सराय भूपत स्टेशन से ट्रेन गुजरने के दौरान कोच से स्टेशन मास्टर ने स्लीपर कोच में धुआं देखा। जिसके बाद स्टेशन मास्टर ने तुरंत ट्रेन के गार्ड को मैसेज भेजा और ट्रेन रुकवाकर पावर कट कराया गया। कोच से यात्रियों को उतारा गया और फायर ब्रिगेड की टीम ने कोच में लगी आग पर काबू पाया। लेकिन जबतक आग पर काबू पाया जाता तबतक सैकड़ों यात्रियों के सामान जलकर खाक हो चुके थे।

इटावा2 22Scope News

खचाखच भीड़ होने से हादसा?
छठ पूजा के लिए बड़ी संख्या में बिहार और यूपी के यात्री ट्रेन में सवार हो रहे हैं। नई दिल्ली दरभंगा क्लोन स्पेशल में भी भीड़ खचाखच थी। एक ही कोच में कई रेल यात्री सवार हो रहे हैं। महापर्व छठ के लिए लगातार ट्रेनों में खचाखच भीड़ की तस्वीर सामने आ रही है और ऊपर से नई दिल्ली दरभंगा एक्सप्रेस में आग की खबर से डर का माहौल है। हालांकि इस हादसे में सभी को सुरक्षित कोच से बाहर निकाल लिया गया है। आग किन कारणों से लगी है, उसका पता लगाया जा रहा है।

छठ को लेकर ट्रेनों में बढ़ रही भीड़
छठ महापर्व को लेकर नई दिल्ली के साथ-साथ मुंबई से खुलने वाली ट्रेनों में हाल ये है कि, कोच में खड़े होने के लिए यात्रियों को जगह नहीं मिल रही है। लंबी दूरी होने के बावजूद छठ में अपने गांव पहुंचने के लिए लोग खड़े होकर सफर कर रहे हैं। बाथरूम में बैठकर यात्री हजारों किलोमीटर की यात्रा कर रहे हैं। कई लोग ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होकर सफर कर रहे हैं। जिनके टिकट कंफर्म हैं, उन्हें भी अपनी सीट तक पहुंचने में मशक्कत करनी पड़ रही है।

Saffrn

Trending News

Jharkhand LPG Crisis: रसोई गैस की किल्लत से बढ़े खाने के...

झारखंड में कमर्शियल गैस की कमी से ठेले-खोमचे बंद, खाने के दाम बढ़े, होटल-रेस्टोरेंट में मेन्यू कटौती, कई जगह कोयले पर बन रहा खाना।Jharkhand...

Dhanbad Gas Leak Incident: बंद BCCL प्लांट में जहरीली गैस रिसाव,...

 धनबाद के मुनीडीह स्थित बंद बीसीसीएल प्लांट में गैस रिसाव से 3 लोगों की मौत, चोरी की नीयत से घुसे थे आरोपी, कई लोग...

Ranchi Murder Case: झखराटांड़ में 13 वर्षीय बच्ची की हत्या का...

 रांची के रातू क्षेत्र में 13 साल की बच्ची की हत्या का मामला उजागर, मुंहबोले भाई पर हत्या और गुप्त अंतिम संस्कार का आरोप,...

Jharkhand Teacher Recruitment Update: 350 सहायक आचार्यों को इस माह मिलेगा...

 झारखंड में 350 सहायक आचार्यों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी, 10 अप्रैल के बाद अभ्यर्थियों को मिलेगा नियुक्ति पत्र, जानिए पूरी अपडेट।Jharkhand Teacher Recruitment Update...

Jharkhand Weather Update: अगले 4 दिन बदलेगा मौसम, बारिश-ओलावृष्टि और तेज...

 झारखंड में 6 से 9 अप्रैल तक बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की चेतावनी, तापमान में गिरावट से मिलेगी राहत, जानिए पूरा मौसम अपडेट।Jharkhand...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img