प्रकाशित:
रांचीः अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हो गई है। देशभर से लोग बाबा बर्फानी का दर्शन करने पहुंच रहे हैं। राजधानी रांची से भी अमरनाथ यात्रा में शामिल होने के लिए एक जत्था रांची रेलवे स्टेशन से रवाना हुआ। अमरनाथ यात्रा में शामिल होने वाले यात्रियों को रांची स्टेशन से सामाजिक कार्यकर्ता संजय जयसवाल और अन्य लोगों ने विदाई दी। सामाजिक कार्यकर्ता संजय जयसवाल ने बताया कि पिछले 31 वर्षों से राजधानी से लोग अमरनाथ यात्रा में शामिल होने के लिए जा रहे हैं। इस वर्ष भी 150 यात्री अमरनाथ यात्रा के लिए रांची से रवाना होंगे। अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले लोगों ने कहा कि बाबा बर्फानी से सभी भक्त झारखंड वासियों की खुशी समृद्धि और उनके कल्याण की दुआ मांगेंगे।
Highlights


















