मनरेगा में गड़बड़झाला: मजदूर की जगह जेसीबी से हो रहा काम

निरसा (धनबाद) : मनरेगा- झारखंड सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक वीर शहीद पोटो योजना के तहत पूरे झारखंड में 3329 खेल मैदान की निर्माण किया जा रहा है. झारखंड सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य पंचायत के बेरोजगारों को रोजगार सृजन करना, साथ ही पंचायत में खेल मैदान की सुविधा देना है.

लेकिन सरकार के इस महत्वाकांक्षी योजना को सरकारी अधिकारी कुछ दलालों के सांठगांठ से पैसों का बंदरबांट कर सरकार के आंखों में धूल झोंकने का कार्य कर रही है.

मनरेगा: खेल मैदान को जेसीबी से समतल कराने का आरोप

हम बात कर रहे हैं धनबाद जिला के निरसा विद्यानसभा अंतर्गत एग्यारकुंड प्रखंड अधीनस्थ चांच पंचायत की. जहां बरसों पुराने खेल मैदान को समतल करने के लिए 1 लाख 57 हजार 73 रूपये राशि का आवंटन करा लिया गया है. वर्षों पुराना खेल मैदान होने के कारण सिर्फ घास छीलकर एक लाख 10 हजार भुगतान कर लिया गया है.

jcb1 22Scope News

लेकिन जब अधिकारियों की पेट इससे भी नहीं भरा तब बांकी बचे पैसों की बंदरबांट के लिए जेसीबी मशीन का प्रयोग करा लिया. अब सवाल यह उठता है कि मनरेगा के तहत काम करने वाले गरीब मजदूरों की हक छीनने वाले अधिकारियों पर क्या कानूनी कार्रवाई होगी या फिर ठंडे बस्ते में मामले को भर दिया जाएगा.

bdo 22Scope News

जानिये क्या बोले बीडीओ

वही इस पूरे मामले पर एग्यारकुंड प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद कर्मकार ने बताया कि मनरेगा के तहत जेसीबी का उपयोग नहीं करना है. पूरे मामले की जांच की जाएगी और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी. अब देखना यह है कि बीडीओ साहब बयान देने के बाद कार्रवाई करते हैं या सिर्फ बयान देकर ही शांत रह जाते हैं.

रिपोर्ट: संदीप

Ramgarh SIR 2026 Voter List: रामगढ़ में मतदाता सूची पर बड़ी...

Ramgarh SIR 2026 Voter List: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को रामगढ़ जिले का दौरा कर मतदाता सूची...

Bihar Building Bylaws 2026: बिल्डिंग बनाने से लेकर निवेश तक आसान...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में भवन निर्माण से जुड़े नियमों को अधिक सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में बिहार भवन उपविधि-2026...

Patna Flood Alert: खतरे के निशान से ऊपर पहुंची गंगा, पटना...

Patna Flood Alert: बिहार की राजधानी पटना में गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर ने प्रशासन और सरकार की चिंता बढ़ा दी है। कई...