मरीजों के लिए लाया गया था नया एंबुलेंस, पड़े-पड़े लगी जंग अब उग आये घास

रामगढ़ : मरीजों को अस्पताल पहुंचाने वाले एम्बुलेंस में लंबे-लंबे घास निकल गया है.

लगभग 15 वर्षों से एक ही जगह पड़े-पड़े जंग लग गया.

लाखों रुपए की लागत वाले एम्बुलेंस क्यूं खड़ा है इसके बारे में किसी को पता नहीं है.

ambulensh23 22Scope News

15 साल से मांडू सीएचसी में खड़ा है एम्बुलेंस

जब कोई इंसान बीमार पड़ जाता है तो लाइफ लाइन कही जाने वाला

वाहन एम्बुलेंस काफी मददगार साबित होता है,

लेकिन लाखों रुपये की लागत वाला एम्बुलेंस खुद अपने हाल में आंसू बहा रहा है.

यह नजारा है रामगढ़ जिले के मांडू प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मांडू का है,

जहां लगभग 15 साल पहले चमचमाती एम्बुलेंस को आम लोगों के लिए जिला स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा दिया गया था. लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण यह एम्बुलेंस कभी यूज ही नहीं हुआ.

chc mandu 22Scope News

लोग विभाग पर लगा रहे आरोप

अस्पताल में एम्बुलेंस आने के बाद से यह एक ही जगह पड़े-पड़े जंग लग गया. यही नहीं एम्बुलेंस के चारों और लंबी-लंबी घास निकल गयी है. शीशे टूट गए है. इस मामले में मांडू विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी शाहिद सिद्दीकी का कहना है कि यह क्षेत्र काफी सुदूरवर्ती है. इस एम्बुलेंस का उपयोग होना चाहिए था, लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण यह एम्बुलेंस खड़े-खड़े बेकार हो गया है. यह घोर लापरवाही है.

ambulensh1 22Scope News

सीएचसी कर्मियों को एम्बुलेंस के बारे में नहीं है जानकारी

वहीं दूसरी ओर पूरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मियों को इस एंबुलेंस के बारे में पता नहीं है. सीएचसी के मेडिकल ऑफिसर डॉव विक्रम से पूछने पर गोलमटोल जवाब देते हुए बताया कि यह बहुत पुराना एम्बुलेंस है. आपलोग खुद जांच कर लीजिये क्यूं खड़ा है, हमें इसकी कोई जानकारी नहीं है.

ambulensh2 22Scope News

सरकारी पैसों का दुरुपयोग !

बहरहाल एक ओर जहां केंद्र व राज्य की सरकारें आम व खास लोगों की सेहत को लेकर अरबों रुपये सालाना खर्च कर रही है, ताकि लोगों को इलाज के हरसंभव मदद मिल सके. वहीं दूसरी ओर लाखों रुपए की लागत से यह एम्बुलेंस खड़े-खड़े जंग लग जाना स्वास्थ्य विभाग पर कई सवालिया निशान खड़े कर रही है. जरूरत है ऐसे में जिला प्रशासन को कोई ठोस कदम उठाने की, तभी ऐसे सरकारी पैसों के दुरुपयोग को होने से बचाया जा सकेगा.

रिपोर्ट: मुकेश सिंह

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...