एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

मधुबनी : गोली मारकर हत्या – मधुबनी में बेखौफ अपराधियों ने सोमवार की देर शाम फुलपरास अनुमंडल पदाधिकारी के प्राइवेट ड्राइवर मोहम्मद शकील की गोली मारकर हत्या कर दिया। घटना फुलपरास थाना क्षेत्र के घोघरडीहा रोड में लोहिया चौक के पास घाटी है। घटना को दो बाइक सवार पिस्टल से लैस अपराधियों ने अंजाम दिया और चलते बने। मृतक सिसवा बरही गांव निवासी मोहम्मद शकील के सीने में दो गोली लगी, जिसके बाद वह गिर गया। गोली की आवाज सुन कई लोग दौरे तब तक अपराधी भाग निकले।

मोहम्मद शकील की गोली मारकर हत्या

स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल शकील को फुलपरास अनुमंडल हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर फुलपरास, घोघरडीहा, नरहिया और लौकाही सहित कई थाना की पुलिस पहुंच कर अपराधियों की टोह में आसपास के क्षेत्र में छानबीन शुरू कर दिया। वहीं इस घटना से आसपास के क्षेत्र में दहशत और आक्रोश व्याप्त है।

अमर कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

 

DAV Sariya Chess Competition: गिरिडीह में शतरंज का महाकुंभ! डीएवी सरिया...

DAV Sariya Chess Competition:  बुधवार को सरिया के श्री रामकृष्ण डीएवी पब्लिक स्कूल में बड़े उत्साह के साथ क्लस्टर-स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का उद्घाटन किया...

चेसी गांव में दर्दनाक हादसा, आहर में डूबने से 2 सगे...

नौबतपुर : नौबतपुर थाना क्षेत्र के चेसी गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में दो नाबालिग सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों...

JPSC CID Raid News: JPSC में परीक्षा घोटाले की जांच तेज,...

JPSC CID Raid News: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच तेज हो गई है। मंगलवार को...