लालकिले के पास कार में जोरदार धमाका, 10 की मौत व कई घायल, NSG-NIA की टीमें रवाना

दिल्ली : दिल्ली में लाल किले के पास इको वैन में जोरदार धमाका हुआ है, जिसके बाद यहां अफरा-तफरी मच गई है। धमाके में आठ लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोगों के होने की खबर है। मृतकों के शव लोक नारायण जयप्रकाश अस्पताल (LNJP) में ले जाए गए हैं। मौत का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। यह धमाका हाई इंटेंसिटी का था। एनआईए, एनएसजी और फोरेंसिक विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई है। धमाका इतना तेज था कि पांच-छह गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोल्चा से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बात की है और पूरी हालात की जानकारी ली है।

DIARCH Group 22Scope News

फायर ब्रिगेड के पास धमाके की सूचना 6 बजकर 55 मिनट पर आई थी

आपको बता दें कि फायर ब्रिगेड के पास धमाके की सूचना छह बजकर 55 मिनट पर आई थी। दिल्ली पुलिस की टीम जांच में जुट गई है। फोरेंसिक और टेक्निकल एक्सपर्ट मौके पर पहुच रहे हैं जो यह पता लगाएंगे की आखिर यह ब्लास्ट किस तरह का है। ब्लास्ट की वजह से आस पास की स्ट्रीट लाइट भी टूट गईं। सूत्रों के मुताबिक, लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास हुए विस्फोट के कारण कई घायलों को एलएनजेपी अस्पताल लाया गया है।

Delhi Bumb Blast 1 22Scope News

धमाके के बाद पूरी दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित

वहीं धमाके के बाद पूरी दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। जिस तरह के हालात अभी हो गए हैं, उससे यह भी प्रतीत होता है कि यह बड़ी साजिश भी हो सकती हैं। इस बीच नजदीक की चांदनी चौक मार्केट को बंद कर दिया गया है। लाल के आसपास के पूरे इलाके और सड़कों को बंद कर दिया गया है।

Delhi Bumb Blast 2 22Scope News

घटना के बाद दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोल्चा मौके पर पहुंचे

दरअसल, लालकिले के पास बम बलास्ट की घटना के बाद दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोल्चा पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं कुछ देर पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी दिल्ली पुलिस कमिश्नर से पूरी घटना की जानकारी ली है। दिल्ली की घटना के संबंध में गृह मंत्री आईबी निदेशक के साथ लगातार संपर्क में हैं। अधिकारी का कहना है कि लालकिले के पास विस्फोट में आठ लोगों की मौत जबकि 24 लोग घायल हैं। दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने कहा कि धीमी गति की कार आकर रुकी और धमाका हुआ।

Delhi Police Commissioner 22Scope News

यह भी पढ़े : Breaking: दिल्ली में लाल किले के पास कार में जोरदार धमाका, मचा हड़कंप

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...