हर महीने रंगदारी दो नहीं तो…, एक दर्जन दुकानदार को बदमाश ने दी धमकी…

मुंगेर: मुंगेर के बासुदेवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नयागांव के एक दर्जन दुकानदारों से रंगदारी की मांग किए जाने का मामला सामने आया है। बदमाश के इस दुस्साहस के बाद स्थानीय दुकानदारों में डर और आक्रोश का माहौल है। दुकानदारों ने बताया कि शंकरपुर निवासी बदमाश चिंटू कुमार ने करीब 1 दर्जन दुकानदारों से हर महीने रंगदारी की मांग की है। उसने धमकी दी है कि जो दुकानदार रंगदारी नहीं देंगे उसके बच्चे को अगवा कर लेंगे। बदमाश के द्वारा रंगदारी मांगे जाने से आक्रोशित दुकानदारों ने शुक्रवार को सड़क पर आगजनी कर प्रदर्शन किया और रंगदारी मांगने वाले बदमाश की गिरफ्तारी की मांग की मांग की।

सड़क जाम और प्रदर्शन की सूचना पर डायल 112 की टीम पहुंची और दुकानदारों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। पीड़ित कई दुकानदारों ने थाना सहित एसपी कार्यालय में आवेदन देेकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़ित दुकानदार शुभम कुमार, मनोज कुमार, शिवजी प्रसाद साह, मुकुल शाह, प्रीतम कुमार, विकास कुमार, दयानंद शाह, संजय शाह, सिंटू साह सहित एक दर्जन से अधिक दुकानदार थाना पहुंचकर आवेदन सौंप कर सुरक्षा की मांग की है। सभी ने बताया शंकरपुर के चिंटू कुमार गुरुवार देर शाम दुकान पर पहुंचा और हर महीने छह हजार रुपये रंगदारी के रूप में देने की मांग की। ऐसा नहीं करने पर दुकानदारों को धमकाया कि तुम्हारा बच्चा स्कूल जाएगा तो उसे अगवा कर लिया जाएगा। इसके बाद सभी दुकानदार डर गए।

पुलिस अधिकारी ने बदमाश की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दे कर दुकान खोलने की अपील की साथ ही सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात किया है। वहीं मुंगेर चैंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रियल के अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह की घटना सामने आई है वह काफी निंदनीय है। प्रशासन से मांग है कि अविलंब उसे गिरफ्तार करे अन्यथा आंदोलन किया जाएगा  डीएसपी सदर अभिषेक आनंद ने बताया कि दुकानदारों ने आवेदन दिया है, मामले की जांच की जा रही है। रंगदारी मांगने वाले बदमाश को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा जल्द उसकी गिरफ्तारी होगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   125 यूनिट मुफ्त बिजली को नीतीश कैबिनेट में मिली स्वीकृति, सोलर यूनिट लगाने पर…

मुंगेर से गौतम झा की रिपोर्ट

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...