रांची: रिम्स के न्यूरो सर्जरी विभाग में फर्श पर इलाज कराने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है, क्योंकि न्यूरो सर्जरी का एक्सटेंशन विंग दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक बनकर तैयार हो जायेगा.
50 बेड का यह विंग पुरानी सेंट्रल इमरजेंसी के खाली स्थान पर बनाया जा रहा है. इसकी प्रक्रिया अंतिम चरण में है. एक्सटेंशन विंग में आठ से 10 बेड का हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) भीहोगा.
जिसमें गंभीर मरीजों को भर्ती किया जायेगा, सोमवार को इस नये विंग में फॉल सीलिंग और बिजली के कनेक्शन का कार्य तेजी से किया रहा था. जहां तक ऑक्सीजन गैस पाइपलाइन की व्यवस्था है.
उसको एचडीयू के लायक तैयार किया जा रहा है. निर्माता एजेंसी को चार दिसंबर तक का समय दिया गया है, ताकि विंग का संचालन शीघ्र किया जा सके. इधर, न्यूरो सर्जरी विभाग में फिलहाल 80 स्वीकृत बेड हैं, लेकिन यहां करीब 200 मरीजों का इलाज किया जाता है.


