Rims Hospital में डॉ सीबी सहाय की न्यूरो सर्जरी टीम ने कर दिखाया कमाल।

Rims Hospital में डॉ सीबी सहाय की न्यूरो सर्जरी टीम ने कर दिखाया नामुमकिन को मुमकिन।

लापुंग निवासी जितेंद्र उराव, उम्र 40 साल, कल शाम करीब 7 बजे वह अपने बच्चे के साथ अपनी दुकान के बाहर बैठे हुए थे। तभी किसी व्यक्ति ने उनके सर पर पीछे से गोली चला दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

आनन-फानन में परिजनों ने जितेंद्र को Rims Hospital लेकर आये। Rims Hospital में डॉ सीबी सहाय के न्यूरो सर्जरी विभाग में भर्ती कराया गया।

बुलेट लगने की वजह से ब्रेन के बाएं हिस्से का टेंपोरल डैमेज हो चुका था, साथ ही ब्रेन के पिछले हिस्से की हड्डियां भी टूटी थी और ब्रेन भी डैमेज हुआ था।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए Rims Hospital में डॉ सीबी सहाय के नेतृत्व में मंगलवार को मरीज का सफल ऑपरेशन किया गया, मरीज अभी खतरे से बाहर है।

टीम में ये हुए शामिल :
इस ऑपरेशन में डॉ विकास कुमार, डॉ रोहित भारती, डॉ सौरभ बेसरा, डॉ दीपक, डॉ मंजर अली और एनेस्थीसिया विभाग से डॉ तुषार शामिल थे साथ ही साथ रिम्स के न्यूरो ओटी असिस्टेंट सुनील, प्रभात, आनंद और सिस्टर नीलम ने भी अपना सहयोग दिया।

Giridih Tree Plantation: गिरिडीह में विद्यार्थियों संग नगर आयुक्त ने लगाए...

Giridih Tree Plantation: पांडेयडीह स्थित निजी विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: सासाराम को जाम से मिलेगी राहत!...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: बिहार के रोहतास जिले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी...

Katihar Advocate Murder: दिनदहाड़े अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या,...

Katihar Advocate Murder: बिहार के कटिहार में सोमवार को दिनदहाड़े बीच बाजार अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात नगर...