एक दुकानदार ने धारदार हथियार से हमला कर 2 पुलिसकर्मी को किया जख्मी

जहानाबाद : जहानाबाद में पुलिस एवं दुकानदार में हुआ झड़प दो पुलिसकर्मी को धारदार हथियार से मारकर घायल किया। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौक के समीप की है। जहां पुलिसकर्मी मनीष कुमार एवं रोहित कुमार अंबेडकर चौक के समीप महावीर फोटोकॉपी दुकान में फोटोकॉपी कराने के लिए गया था। तभी किसी बात को लेकर पुलिसकर्मी एवं दुकानदार में झड़प हो गया। तभी दुकानदार अपनी दुकान से कैंची निकालकर पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया। इसमें दोनों पुलिसकर्मी घायल हो गए दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है।

एसडीपीओ राजीव कुमार ने बताया कि फोटोकॉपी को लेकर दुकानदार से पुलिसकर्मी कहा सुनी हुई थी। इसी को लेकर दुकानदार द्वारा पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया। इसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। इस सिलसिले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया और पूछताछ की जा रही है। लगभग आठ की संख्या में दुकान पर आए और पुलिसकर्मी पर हमला किया है। पता लगाया जा रहा है इस घटना में कौन-कौन लोग शामिल थे। सभी बिंदु की जांच की जाए। दुकान को सील कर दिया है गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े : मां का हत्यारा निकला बेटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

यह भी देखें :

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img