Advertisment

50 कार्टन विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

बेगूसराय : बेगूसराय में शराबबंदी के बीच पटना मद्द निषेध की टीम और बेगूसराय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गुप्त सूचना के आधार पर मद्द निषेध की टीम और पुलिस ने एक मैजिक वाहन को जब्त किया. जिसमें करीब 50 कार्टन विदेशी शराब बरामद हुआ है. इस दौरान पुलिस ने मैजिक चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल नगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के हर हर महादेव चौक के निकट एनएच 31 पर टेंट पंडाल के सामान के बीच मैजिक वाहन से शराब की तस्करी की जा रही है. इस सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर पिकअप वाहन को जब्त किया‌. फिलहाल वाहन को पुलिस जब्त कर नगर थाना लाई है.

बताया जा रहा है कि 50 कार्टन शराब को टेंट पंडाल के सामान के बीच छुपा कर लाई गई थी. गिरफ्तार चालक की पहचान नयागांव थाना क्षेत्र के संजय झा के पुत्र मिट्ठू कुमार के रूप में की गई है. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर रही है. पुलिस यह जांच कर रही है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और कहां भेजना थी.

रिपोर्ट : सुमित

इमामगंज से Ak 56 और Ak 47 के साथ नक्सली अशोक भोक्ता गिरफ्तार

Chas Nagar Nigam Deputy Mayor Office: चास नगर निगम में बड़ा...

Chas Nagar Nigam Deputy Mayor Office: चास नगर निगम में प्रशासनिक कामकाज को ज़्यादा व्यवस्थित और असरदार बनाने के लिए एक नई पहल शुरू की...

4 बच्चों की मां ने अपनी प्रेमी के साथ मिलकर दिव्यांग...

गयाजी : गयाजी में एक व्यक्ति राजदेव भारती की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। चार बच्चों की मां ने अपनी...

Radha Govind University Football Team: फुटबॉल मैदान पर राधा गोविन्द विश्वविद्यालय...

Radha Govind University Football Team: रामगढ़ के सिद्धू कान्हू ग्राउंड में आयोजित एक लीग फ़ुटबॉल टूर्नामेंट में, राधा गोविंद यूनिवर्सिटी की फ़ुटबॉल टीम ने...