Nawada में सांप ने युवक को काटा तो युवक ने भी सांप को काट लिया, फिर…

354
Nawada
Nawada में सांप ने युवक को काटा तो युवक ने भी सांप को काट लिया, फिर...
Advertisment

नवादा: नवादा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां एक युवक ने सांप के काटने पर गुस्सा में सांप को काट लिया। मामला नवादा के रजौली थाना क्षेत्र के जंगली क्षेत्र का है जहां एक युवक को एक सांप ने काट लिया। सांप काटने के बाद गुस्साए युवक ने सांप को तीन बार काट लिया जिसके बाद सांप की मौत हो गई। बताया जाता है कि रजौली के जंगली क्षेत्र में रेलवे लाइन बिछाने का काम चल रहा है।

Advertisment

रात में सभी मजदुर अपने बेस कैंप में सो रहे थे तभी एक सांप ने संतोष लोहार नाम के एक युवक को काट लिया। सांप काटने के बाद गुस्सा में युवक ने भी सांप को भी काट लिया। हालांकि मामले की जानकारी रेलवे अधिकारियों को मिलने के बाद युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां वह स्वस्थ बताया जा रहा है। युवक की पहचान झारखंड राज्य के लातेहार जिले के पाण्डुका निवासी संतोष लोहार के रुप मे की गई है।

संतोष से जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मेरे गांव मे एक टोटका है कि अगर सांप एक बार काटे तो आप उसे दो बार काट लीजिए इससे आपको विष नही लगेगा। वही जब इस अजीबो गरीब घटना की जानकारी मिली तो अस्पताल में भीड़ उमड़ पड़ी।अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती संतोष लोहार का इलाज कर रहे चिकित्सक सतीश चंद्र ने बताया कि सांप काटने की शिकायत थी जिसके बाद इलाज किया गया है युवक खतरे से बाहर है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Lalu Yadav ने दिया बड़ा बयान, कहा ‘अगस्त में गिर सकती है केंद्र की सरकार’

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

NAWADA Nawada Nawada

NAWADA

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates