Advertisment

बिहार झारखंड नेशनल हाईवे पर हादसा, दो ट्रकों की टक्कर में एक ड्राईवर की मौत

बिहार झारखंड नेशनल हाईवे पर हादसा, दो ट्रकों की टक्कर में एक ड्राईवर की मौत

नवादा : जिले के रजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत समेकित जांच चौकी के सटे कर्राखुट के समीप बिहार झारखंड नेशनल हाईवे पटना रांची मुख्य मार्ग बुधवार दोपहर दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। वही मृतक चालक की पहचान गया जिले के मंझगांवा निवासी सीताराम यादव के 31 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार यादव के रूप में हुई है। टक्कर के बाद उनका शव ट्रक के नीचे बुरी तरह फंस गया था।

काफी मशक्कत के बाद निकला शव

शव को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी और लगभग एक घंटे बाद उसे बाहर निकाला जा सका। दूसरे ट्रक में सवार एक युवक को भी चोटें आई। लेकिन दूसरी ट्रक चालक मौके से भागने में सफल रहा। वही स्थानीय राहगीर व ग्रामीण ने बताया है कि स्थानीय पुलिस को कई बार फोन किया गया लेकिन कॉल उठाना संभव नहीं समझे इसके बाद वहां पर राजगीरों ने लगभग घंटे के बाद मशक्कत के चालक को ट्रक से बाहर निकाल। और 112 पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर चालक को रजौली अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। वही 112 टीम की पुलिस ने रजौली अस्पताल मे शव को रखा है और पुलिस परिजनों की सूचना देने के बाद पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े :  सेमीकंडक्टर पार्क और डिफेंस कॉरिडोर से बिहार में रोजगार के बढ़ेंगे अवसर – सम्राट चौधरी

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

 

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...