रिम्स में कैदी की सुरक्षा में तैनात एक जवान भी फरार

रांची: रिम्स से कैदी फरार मामले में पलामू एसपी ने दो जवनों को सस्पेंड कर दिया है।

कैदी फरार मामले में कैदी की सुरक्षा में तैनात दोनों जवनों की लापरवाही सामने आई है। घटना होने के 24 बाद भी दोनों जवानों में से एक जवान ने अब तक  लाइन में रिपोर्ट नहीं किया है।

इस मामले में अब तक जो जानकारी सामने आयी है उसके अनुसार  रिम्स में भर्ती कैदी की सुरक्षा में पलामू जिला बल के दो जवान शनिचरवा उरांव और जीतलाल महतो तैनात थे।

इलाज के लिए रिम्स में कैदी को लाने की दोनों जवानों ने न तो बरियातू थाने को सूचना दी और न कमान की कॉपी जमा की। वहीं, बीते रविवार सुबह में कैदी के भागने की जानकारी मिलने के बाद दोनों जवान बरियातू थाना पहुंचे।

जवानों से बरियातू थानेदार ने पूछा कि दोनों ड्यूटी के दौरान कहां थे? एक जवान जीतलाल महतो ने बताया कि उसका पेट खराब हो गया था, वह दवा लेने के लिए गया था।

दूसरे जवान शनिचरवा उरांव ने बताया कि वह शौच करने गया था। तब थानेदार ने कहा कि तुरंत पूरी सूचना लिखित में दें, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।

इस पर दोनों जवान बिना किसी को बताए थाने से चले गए। इधर, बरियातू पुलिस इंतजार करती रही।

वहीं, जब कैदी के कमान की खोजबीन शुरू की गई, तब पता चला कि पलामू के जवानों ने थाने में कमान की कॉपी ही जमा नहीं की है।

थाने से जाने के करीब आठ घंटे बाद  एक जवान शनिचरवा उरांव बरियातू थाना पहुंचा।

पूछने पर जवान ने कहा कि कैदी की खोजबीन करने के लिए दोनों स्टेशन गए थे।

इसके बाद शनिचरवा उरांव के लिखित आवेदन पर मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई।

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...