तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचला

पटना : पटना के गौरीचक थाना इलाके के बेलदारी चक के पास तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने पीछे से स्कूटी सवार को कुचल डाला। इस दुर्घटना में स्कूटी सवार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। स्कूटी सवार की पहचान पुनपुन निवासी विनोद कुमार के रूप में हुई है। विनोद कुमार एक व्यापारी थे और मंगलवार को व्यापार के सिलसिले में पटना के गौरीचक जा रहे थे। और ट्रक की चपेट में आ गए। इस घटना से नाराज लोगों ने बिहटा सरमेरा सड़क को पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया।

सड़क अवरुद्ध कर रहे लोग मृतक के परिजनों को मुआवजा के साथ-साथ ट्रक ड्राइवर पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। पटना के गौरीचक थाना प्रभारी अमित कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने सड़क जाम खत्म किया। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से ड्राइवर की पहचान की जा रही है।

एसके राजीव की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Garhwa News: रंका में श्रद्धा और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम...

Garhwa News: रंका सब-डिविजन हेडक्वार्टर और आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक भक्ति के साथ मनाया...

Baghmara News: शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मुहर्रम अखाड़ा, प्रशासन ने...

Baghmara News: धनबाद ज़िले के बाघमारा इलाके में मुहर्रम का त्योहार पारंपरिक उत्साह, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल के बीच संपन्न हुआ। बाघमारा, कटरास और...

Jamshedpur Property Dispute: घर पर कब्जे के आरोप से मचा हड़कंप,...

Jamshedpur Property Dispute: शहर के बिरसानगर थाना इलाके में घर को लेकर विवाद सामने आया है। एक पक्ष का आरोप है कि एक महिला...