पटना: नौबतपुर थाना क्षेत्र के बिहटा सरमेरा पथ के थाना क्षेत्र के चेचौल गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार व्यक्ति को कुचल दिया। घटना में मौके पर ही व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान जानीपुर थाना क्षेत्र के कोरियावा गांव निवासी कमलनयन यादव के रूप में हुई है। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाना के आई। घटना के बाद मृतक के परिवार को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मचा गया।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक स्कूटी सवारी व्यक्ति बिहटा से अपने घर कोरीयावां जा रहा था तभी सरमेरा पथ पर गलत दिशा से जा रहे है स्कूटी सवार को सामने से आ रहा ट्रक ने कुचल दिया। घटना में स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि घटना के बाद पुलिस ट्रक को भी बरामद कर लिया है लेकिन ड्राइवर फरार बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केसरी ने बताया कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- NICE 2024: आईआईटी गुवाहाटी के छह छात्र ग्रैंड फिनाले में करेंगे नॉर्थ-ईस्ट जोन का प्रतिनिधित्व
पटना से अवनीश कुमार की रिपोर्ट
Truck Truck
Truck


















