Giridih : काल बनकर आई ट्रक, बाइक सवार दो दोस्तो को कुचल डाला और…

Giridih : गिरिडीह में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है जहां एक ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को कुचल दिया। घटना में दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। घायल युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

Giridih : एक युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है

दोनों युवक का नाम गणेश यादव व सरफराज अहमद बताया जा रहा है। गणेश की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रिम्स रेफर कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार होकर दोनों युवक जा रहे थे इसी दौरान मौलाना आजाद चौक के पास छड़ लदे ट्रक ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : आईएमए के बुलावे पर सड़क पर उतरे डॉक्टर, कई सेवाएं बाधित… 

स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने एक युवक सरफराज को मृत घोषित कर दिया। वहीं गणेश की गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रिम्स रेफर कर दिया है। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है।

 

Patna Metro Project 2028: पटना में मेट्रो निर्माण को लेकर CM...

Patna Metro Project 2028: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2028 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। रविवार,...

Jayaprakash Narayan Jayanti: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में...

Jayaprakash Narayan Jayanti, पटना: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को पटना के आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर...

Samrat Chaudhary Navratri Wishes: CM सम्राट चौधरी ने नवरात्रि पर...

Samrat Chaudhary Navratri Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...