Bokaro Accident : बाइक सवार दो युवकों ने ट्रक में मारी टक्कर, स्थिति गंभीर…

Bokaro Accident :  बोकारो में एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई है जहां बालीडीह महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप बाइक सवार दो युवकों ने एक ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। घटना में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बालीडीह थाना क्षेत्र के महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप घटी। स्थानीय लोगों ने ट्रक को रोक दिया है, जिसके कारण मौके पर पुलिस पहुंच गई हैं।

Bokaro Accident : नशे में धुत थे दोनों युवक

घटना में घायल एक युवक की पहचान मझिलाडीह गांव निवासी आनंद कुमार के रूप में की गई है, जबकि दूसरे युवक का शिनाख्त नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों युवक नशे में धुत्त होकर वाहन चला रहे थे। इसी दौरान नशे में होने के कारण इन्होंने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया और वाहन ट्रक से जा टकराई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को 108 एंबुलेंस बुलाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया है।

Bihar MLC Election 2026: 8 सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, शुक्रवार...

Bihar MLC Election 2026: विधान परिषद की आठ स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव प्रचार बुधवार शाम समाप्त हो गया। अब शुक्रवार...

Bhagalpur Double Murder Case: पति-पत्नी की हत्या और ढाई साल की...

Bhagalpur Double Murder Case: बिहार के नवगछिया में गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 की सुबह एक दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना इस्माइलपुर...

पटना में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut पर Food Safety...

 पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut समेत कई प्रतिष्ठानों में गंदगी और खाद्य भंडारण की खामियां...