विकसित भारत का अमृत काल, सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 साल विषय पर दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विकसित भारत का अमृत काल, सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 साल विषय पर दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन। सीतामढ़ी के सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने पुपरी में आयोजित दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का किया उद्घाटन

सीतामढ़ी: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) पटना द्वारा पुपरी नगर परिषद के सम्राट अशोक भवन में विकसित भारत का अमृत काल, सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 साल विषय पर दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन सीतामढ़ी के सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, नगर परिषद के सभापति जय प्रकाश, तिरहुत क्षेत्र के विधान परिषद उम्मीदवार अभिषेक झा, नानपुर के प्रमुख प्रतिनिधि अनुपम कुमार, सासद प्रतिनिधि अरुण पाठक, +2 एल एम हाई स्कूल, पुपरी के प्रधानाध्यापक सलाहुद्दीन एवं केंद्रीय संचार ब्यूरो, पटना के सहायक निदेशक सह कार्यालय प्रमुख कुमार सौरभ एवं अन्य गन्यमाण लोगों की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति पदक देकर एवं विभागीय पंजीकृत सांस्कृतिक दल द्वारा स्वागत गीत के साथ किया गया। अपने सम्बोधन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीतामढ़ी के सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का यह कार्यक्रम काफी उपयोगी और ज्ञानवर्धक है। 2014 के बाद से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जो योजनाएं बनाई गई है उसकी जानकारी प्रस्तुत की गई है।

यह भी पढ़ें – दिव्यांगजनों को ‘दबंग’ बनाएगी नीतीश सरकार! इस योजना से अक्षम नहीं बिहार की अर्थव्‍यवस्‍था में होंगे भागीदार

उन्होंने कहा कि गरीब ग्रामीण महिलाओं के उज्ज्वला योजना, बेटियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना, गरीबों के लिए आयुष्मान योजना, देश के हर बड़े शहरों में एम्स का निर्माण, किसानों के किसान सम्मान निधि इस प्रकार हर क्षेत्र में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएँ बना कर देश का विकास तेजी से हो रहा है। उन्होंने पुपरी में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए केन्द्रीय संचार ब्यूरो, पटना को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से लोगों को योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने एवं लाभ लेने में मदद मिलेगी।

IMG 20250827 WA0049 22Scope News

इससे पहले अपने स्वागत भाषण में केन्द्रीय संचार ब्यूरो, पटना के सहायक निदेशक सह कार्यालय प्रमुख कुमार सौरभ ने कहा कि भारत सरकार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं के प्रचार प्रसार के इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है। जिससे लोगों को जानकारी प्राप्त हो। कार्यक्रम में उपस्थित केन्द्रीय संचार ब्यूरो, सीतामढ़ी के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जावेद अंसारी ने कहा कि 2 दिनों तक चलने वाली प्रदर्शनी में अधिक से अधिक संख्या में लोग आकर भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं के बारे जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यक्रम का संचालन केन्द्रीय संचार ब्यूरो, पटना के सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नवल किशोर झा ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन केन्द्रीय संचार ब्यूरो, पटना के सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी ग्यास अख्तर ने किया। कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका सही जवाब देने वाले बच्चों को मौके पर ही पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में विभाग में पंजिकृत सांस्कृतिक दल द्वारा भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं के उपर मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   TRE 4 की अधियाचना एक सप्ताह में भेजी जाएगी BPSC को, शिक्षा मंत्री ने STET को लेकर कहा…

Hemant Soren Emotional Message: मां रूपी सोरेन के निधन पर छलका...

Hemant Soren Emotional Message, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन से सोरेन परिवार में शोक का माहौल है। मां के...

Maiya Samman Yojana Payment: दुर्गा पूजा से पहले 3.93 लाख महिलाओं...

Maiya Samman Yojana Payment, रांची: दुर्गा पूजा से पहले झारखंड सरकार ने रांची जिले की महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना की सितंबर 2026 की...

Rupi Soren Death: रूपी सोरेन के निधन पर छलका नेताओं का...

Rupi Soren Death, रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन के निधन पर...