प•चम्पारण के बेतिया राज कचहरी परिसर कैंपस मे सीबीसी, पटना द्वारा जागरूकता अभियान और चित्र प्रदर्शनी आयोजित

प•चम्पारण के बेतिया राज कचहरी परिसर कैंपस मे सीबीसी, पटना द्वारा जागरूकता अभियान और चित्र प्रदर्शनी आयोजित

प. चंपारण : सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा ‘विकसित भारत @2047’ विषय पर दिनांक 24 से 28 जनवरी, 2026 तक आयोजित पांच दिवसीय चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता अभियान के चौथे दिन आज बेतिया राज कचहरी मैदान में सिकटा विधानसभा के युवा विधायक समृद्ध वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

उन्होंने सर्वप्रथम चित्र प्रदर्शनी तथा विभिन्न ऑन-स्पॉट स्टॉलों का अवलोकन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ, जिसमें क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी सह समाचार संपादक, डीडी न्यूज़, पटना जावेद अंसारी द्वारा अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

प्रदर्शनी में मोदी सरकार की उपलब्धियों को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक समृद्ध वर्मा ने कहा कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित इस चित्र प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले 11 वर्षों के कार्यों एवं उपलब्धियों को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में ‘विकसित भारत @2047’ के विज़न को विस्तार से समझाया गया है तथा केंद्र सरकार की योजनाओं के माध्यम से पारदर्शी व्यवस्था, रोजगार सृजन और लक्षित लाभार्थियों तक सीधी पहुंच सुनिश्चित की जा रही है। वही छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले समय में आप ही भारत का नेतृत्व करेंगे और प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प को साकार करेंगे।

केंद्रीय योजनाओं पर आधारित क्विज प्रतियोगिता आयोजित, प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित

कार्यक्रम में जागरूकता क्विज का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लिया। केंद्रीय योजनाओं पर आधारित प्रश्नों के सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को मंच से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त विभागीय कलाकारों द्वारा लोक-सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाट्य प्रस्तुति तथा जादूगर ए. के. सरकार द्वारा जादू शो के माध्यम से भी जन-जागरूकता फैलायी गई।

ये भी पढ़े :  राहुल गांधी पर बयान के बाद कांग्रेस के निशाने पर शकील अहमद, बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने दी नसीहत

दीपक कुमार की रिपोर्ट

 

Corn Husk Eco Friendly Products: मक्के के छिलके से बन रहे...

Corn Husk Eco Friendly Products: जिस मक्के के छिलके को अक्सर बेकार समझकर फेंक दिया जाता है, उसी से अब कप, प्लेट, कटोरी, ग्लास...

Vaishali Property Dispute Murder: वैशाली में संपत्ति विवाद में छोटे भाई...

Vaishali Property Dispute Murder: बिहार के वैशाली जिले के करताहां थाना क्षेत्र के धनुषी गांव के वार्ड संख्या 13 में मकान और संपत्ति के...

Vote Bachao Desh Bachao Rally: 1 नवंबर को दिल्ली में ‘वोट...

Vote Bachao Desh Bachao Rally, देवघर: दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को इंडिया गठबंधन की ओर से ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के...