Advertisment

विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत

नवादा : नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के चौगांव गांव में एक युवक की मौत विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से हो गई। युवक अपनी दादी के श्राद्धक्रम में शामिल होने लौंद गांव दादी के घर चौगांव गया था। युवक की मौत बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते हीं पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की तहकीकात करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

बताया जाता है कि लौंद गांव निवासी ईश्वरी शर्मा के 33 वर्षीय पुत्र संजय शर्मा अपनी दादी के श्राद्धक्रम में शामिल होने के लिए चौगांव गाांव गया था। गुरुवार की रात्रि बह्मभोज का कार्यक्रम चल रहा था। मृतक युवक भी ग्रामीणों को खाना खिलाने में लगे थे, तभी किसी सामान को लााने के लिए भंडार जा रहा था। इस दौरान घर के पास बिजली पोल से लटक रहे विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में वह आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

इधर, परिजनों ने बताया कि पोल से लटक रहे तार को दुरूस्त करने के लिए कई बार बिजली विभाग के कर्मियों को कहा गया, लेकिन किसी ने लटक रहे तार को दुरूस्त करने का प्रयास नहीं किया, जिससे संजय की मौत हो गई।

https://22scope.com/lightning-took-away-the-happiness-of-3-families-in-nawada/

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी...

गयाजी : गयाजी में चोरी का आरोप लगाकर 15 वर्षीय नाबालिग लड़के को पीट-पीटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। मामला शेरघाटी...

पटना सिटी के मेहंदीगंज में 32 लाख से अधिक के नशीले...

पटना सिटी : मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के शिवचक कॉलोनी में गुप्त सूचना के आधार पर एक्साइज विभाग (EBI) और पटना मद्य निषेध विभाग की...

पिस्टल के साथ डांस का Video वायरल, महिला गिरफ्तार, घर से...

दरभंगा : दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में एक महिला का पिस्टल के साथ डांस करते हुए बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर...