गोपालगंज : गोपालगंज में आपसी रंजिश में दो पक्षों के बीच हुए चाकूबाजी की घटना में घायल 25 वर्षीय युवक की आज इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं मौत के बाद आक्रोशित परिजनों एवं सैकड़ों ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर सड़क जामकर आगजनी कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे हथुआ एसडीपीओ ने मृतक के परिजनों को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन देकर प्रदर्शन को खत्म करवाया।
बताया जा रहा है कि बीते छह नवंबर को मीरगंज थाना के सिंगहा टोला अहिरौली आपसी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। जिसमें एक पक्ष से अभिषेक कुमार, सलीक साह और दुर्गेश साह जख्मी हो गए। तीनों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए सभी को गोरखपुर रेफर कर दिया गया। गोरखपुर में इलाज के दौरान आज रविवार को सलीक साह की आज मौत हो गई। जिससे नाराज ग्रामीणों ने मीरगंज थाने के हथुआ टैक्सी स्टैंड को जाम कर दिया और शव को सड़क पर रखकर आगजनी शुरू कर दी है। पुलिस प्रशासन से आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
यह भी देखें :
मौके पर पहुंची मीरगंज पुलिस और हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन ने मृतक के परिजनों को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन देकर प्रदर्शन को ख़त्म करवाया। हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन ने बताया कि घटना के फौरन बाद ही नामजद पांच आरोपियों में से चार आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है जल्द ही शेष आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़े : अपराधियों ने युवक को गोली मारकर किया घायल
सुशील कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट


