मछली का जाल लगाने गए युवक की डूबने से मौत

छपरा : छपरा जिले के मढ़ौरा प्रखंड के तालपुरैना चवर में मछली का जाल लगाने गए युवक की डूबने से मौत गई। मृतक की पहचान राजकुमार राउत के पुत्र 35 वर्षीय श्रवण राउत है। जो बीते सोमवार की दोपहर ही जाल लगाने के लिए तालपुरैना स्थित चवर गए थे। देर शाम तक जब नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन श्रवण का कही पता नहीं चल पाया।

स्थानीय युवकों ने सुबह से ही खोजबीन शुरू की तो चवर में पानी में तैरता हुआ शव मिला

आपको बता दें कि स्थानीय युवकों ने सुबह से ही खोजबीन शुरू की तो चवर में पानी में तैरता हुआ शव मिला। घटना के बाद परिजनों ने इसकी सूचना मढ़ौरा थाना और गौरा थाना को दी गई। पुलिस की उपस्थिति में शव को पानी से बाहर निकाला गया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। गौरा थानाध्यक्ष कुमारी सिमरन ने बताया कि बीते रात से ही परिजन खोजबीन कर रहे थे, सुबह बॉडी मिली है, पोस्टमॉर्टम के लिए शव को भेजा गया है।

यह भी पढ़े : मधेपुरा में भीषण अगलगी में 5 परिवारों का घर जलकर खाक, दमकल की गाड़ियां आग पर पाया काबू

मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

रेल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

सिवान : सिवान में रेल पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में एक शराब तस्कर को भारी मात्रा में विदेशी और देसी शराब के...

बिजली के खंभे पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहे मिस्त्री को...

सासाराम : चेनारी थाना क्षेत्र के मल्हीपुर में बिजली के खंभे पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहे एक बिजली मिस्त्री करंट लगने से बिजली...

डबल मर्डर केस के मुख्य अभियुक्त सचिन का हाफ एनकाउंटर, पैर...

बांका : बांका जिले अमरपुर थाना के बलिया गांव के पास हुए दोहरे हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त सचिन सिंह का पुलिस द्वारा हाफ एनकाउंटर...