Garhwa News: मछली मारने गए दो युवक में से एक की तालाब में डूबने से मौत, अभी तक नहीं मिला शव

Garhwa News: गढ़वा जिले के चिनिया थाना क्षेत्र के परसुखाड़ गांव में सोमवार की सुबह करीब 8:00 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. गांव के तालाब में मछली मारने उतरे परसुखाड़ निवासी प्रमोद कोरवा उम्र लगभग 45 वर्ष की डूबकर मौत हो गई. सबसे बड़ी बात यह कि घटना के दोपहर 3:00 तक भी शव तालाब से नहीं निकाला जा सका, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

मिली जानकारी के अनुसार, प्रमोद कोरवा अपने साथी विश्वनाथ कोरवा के साथ सुबह मछली पकड़ने तालाब पहुंचे थे. विश्वनाथ ने बताया कि प्रमोद जाल लेकर पानी में उतरे और जाल लगाने के दौरान अचानक गहरे पानी में डूब गए. काफी देर तक बाहर नहीं आने पर विश्वनाथ ने गांव वालों को इसकी जानकारी दी.

Garhwa News: गांव में मचा हड़कंप

घटने की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और सैकड़ों लोग तालाब किनारे जमा हो गए. ग्रामीणों ने अपनी तरफ से बहुत खोजबीन की, लेकिन तालाब में डेढ़ से दो पोरसा गहरा पानी होने के कारण उन्हें सफलता नहीं मिल सकी. घटना की खबर मिलते ही बीडीसी प्रतिनिधि सहित कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. इसके बाद ग्रामीणों ने चिनिया थाना प्रभारी अमित कुमार को सूचना दी. थाना प्रभारी अमित कुमार अपनी टीम और तैराकों के साथ घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और शव की तलाश जारी है. यह दर्दनाक हादसा से पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है.

गढ़वा से आकाशदीप की खबर…

Bokaro News: सांसद ढुल्लू महतो के खिलाफ विस्थापितों ने फूंका पुतला, लोगों में भारी आक्रोश

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...