आरा : आरा शहर के नवादा एवं टाउन थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में कोर्ट के समीप बुधवार की दोपहर केस सुलह करने आए झारखंड निवासी युवक की पिटाई कर दी गई। जिससे वह जख्मी हो गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार, जख्मी युवक झारखंड के रांची जिला के नामकुम थाना क्षेत्र के भुजिया टोली यादव चौक निवासी सेठ राय का 18 वर्षीय पुत्र साहिल कुमार है एवं वह रांची स्थित है प्लांट में काम करता है। इधर, साहिल कुमार ने बताया कि उसका दोस्त अजय कुमार आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के बरहबतरा गांव में रहता है।
Highlights
झगड़े के विवाद को लेकर एक पक्ष के युवक की जमकर पिटाई
भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भकुरा गांव में एक सप्ताह पूर्व हुए झगड़े के विवाद को लेकर एक पक्ष के एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद मुफस्सिल थाना पुलिस द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, जख्मी युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भकुरा गांव निवासी सत्य नारायण सिंह का 34 वर्षीय पुत्र राहुल सिंह है।

यह भी देखें :
घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीते बुधवार की शाम भकुरा गांव में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। जिसको लेकर विवाद चल रहा था। उसी विवाद को लेकर दूसरे पक्ष द्वारा लोगो द्वारा एक पक्ष के एक युवक की पिटाई कर दी गई। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद मुफस्सिल थाना पुलिस द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया।
यह भी पढ़े : महाशिवरात्रि : Bihar के अलग-अलग जिलों के शिवालय में श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब…
नेहा गुप्ता की रिपोर्ट