Advertisement
Advertisement

देश भर में Blackout का मॉक ड्रिल, शाम 7 बजे से 10 मिनट तक छाएगा अंधेरा

कटिहार : देश भर में संभावित युद्ध की स्थिति को ध्यान में रखते हुए रक्षा विभाग के निर्देश पर कल शाम सात बजे से 7:10 बजे तक ब्लैकआउट का मॉक ड्रिल किया जाएगा। इस दौरान कटिहार शहर में पूरी तरह से बिजली बंद रहेगी। डीएम मनेश कुमार मीणा और एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि शाम सात बजे सायरन बजते ही ब्लैकआउट शुरू हो जाएगा। पूरे शहरी क्षेत्र की बिजली 10 मिनट के लिए काट दी जाएगी। सड़क और रेलवे जैसी सार्वजनिक सेवाओं पर भी इसका असर रहेगा।

Goal 7 22Scope News

मॉक ड्रिल पूरी तरह से अभ्यास के उद्देश्य से की जा रही है – DM

डीएम मनेश कुमार मीणा ने शहरवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह मॉक ड्रिल पूरी तरह से अभ्यास के उद्देश्य से की जा रही है, जिससे आपातकालीन स्थितियों में तैयारियों का आकलन किया जा सके। एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि मॉक ड्रिल के दौरान एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका नंबर 06452-243100, 243101 है। जहां लोग किसी भी प्रकार की शिकायत या समस्या दर्ज करा सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस और विभिन्न संगठनों की ओर से जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है, ताकि लोगों को इस ड्रिल की जानकारी रहे और कोई अफवाह न फैले।

यह भी पढ़े : बिहार के 6 जिलों में किया जायेगा Mock Drill, 7 बजे किया जायेगा ब्लैक आउट

यह भी देखें :

रतन कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Documents Found in Maner Patna: पटना के मनेर में सड़क किनारे...

Documents Found in Maner Patna: मनेर थाना क्षेत्र की सिंघाड़ा पंचायत के लोदीपुर गांव के समीप शुक्रवार देर शाम सड़क किनारे बड़ी संख्या में...

Maithili Thakur Land Dispute: मैथिली ठाकुर के जमीन विवाद में प्रशासन...

Maithili Thakur Land Dispute, दरभंगा: अलीनगर की भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर और उनके पिता रमेश ठाकुर से जुड़े जमीन विवाद के मामले में प्रशासन...

Bihar DM Promotion 2026: बिहार के 9 जिलों के DM को...

Bihar DM Promotion 2026, पटना: बिहार में प्रशासनिक स्तर पर अधिकारियों को बड़ी पदोन्नति दी गई है। राज्य के नौ जिलों के जिलाधिकारियों (DM)...