बहादुरपुर से जन सुराज उम्मीदवार बने आमिर हैदर, राजद नेता अली अशरफ फातमी के हैं करीबी

बहादुरपुर से जन सुराज उम्मीदवार बने आमिर हैदर, राजद नेता अली अशऱफ फातमी के हैं करीबी

दरभंगा : जन सुराज पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में दरभंगा जिले की तीन विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। जारी सूची के अनुसार, कुशेश्वरस्थान से शत्रुघ्न पासवान, गौड़ाबौराम से डॉ. इफ्तेखार आलम और बहादुरपुर विधानसभा से जन सुराज जिलाध्यक्ष आमिर हैदर को उम्मीदवार बनाया गया है । जहाँ राजद के अल्पसंख्यक राष्ट्रीय अध्यक्ष अली अशरफ फातमी के चचेरे भाई को बहादुरपुर से उम्मीदवार बनाया है ।

Goal 7 22Scope News

वीडियों देखे :

बदलाव चाहती है जनता, जनसुराज को मिलेगा अपार समर्थन

सीट की घोषणा के बाद बहादुरपुर विधानसभा के प्रत्याशी आमिर हैदर ने फेकला में प्रेस वार्ता कर कहा कि वे पेशे से इंजीनियर हैं और पिछले तीन वर्षों से जनता के बीच रहकर समाजसेवा कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि उन्हें क्षेत्र की जनता से अपार समर्थन मिल रहा है । यहां की जनता वर्तमान विधायक से काफी नाराज है । जितने के बाद वे कभी जनता के बीच नहीं लौटे । अब जब चुनाव का समय आया है तो वे क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं । जनता इस बार बदलाव चाहती है और जन सुराज को समर्थन देने के लिए तैयार है ।

Jan Suraj 22Scope News

सभी सीटों पर जन सुराज की होगी फतह

जब उनसे पूछा गया कि राजद के वरिष्ठ नेता मोहम्मद अली अशरफ फातमी से पारिवारिक संबंध होने के कारण क्या उन्हें किसी प्रकार की परेशानी होगी, तो उन्होंने साफ कहा कि मैं अपने दल जन सुराज के लिए काम कर रहा हूं । इसमें किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है । जनता ने मन बना लिया है कि इस बार सभी सीटों पर जन सुराज के प्रत्याशी विजयी होंगे ।

d4 2 22Scope News

गौरतलब है कि दरभंगा जिले की कुल 10 विधानसभा सीटों में से 6 सीटों पर जन सुराज पार्टी अब तक अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। पार्टी ने बताया कि बाकी बची सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा जल्द की जाएगी ।

ये भी पढ़े :  चुनाव को लेकर जन सुराज की दूसरी लिस्ट जारी, सिवान के फेमस डॉक्टर समेत ये होंगे उम्मीदवार

वरूण ठाकुर की रिपोर्ट….

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद में AISA की छात्र-युवा संसद, भर्ती...

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद के टाउन हॉल ऑडिटोरियम में छात्र संगठन AISA और GEN-Z राइजिंग झारखंड चैप्टर की संयुक्त पहल से 'छात्र-युवा संसद'...

Jharkhand Onion Price Hike: रांची में प्याज के दाम ने रुलाया!...

Jharkhand Onion Price Hike: झारखंड में प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले करीब एक महीने में प्याज के...

Jamshedpur Football Meet: महिला फुटबॉल को नई उड़ान देने की तैयारी,...

Jamshedpur Football Meet: इंडियन विमेंस फुटबॉल फेडरेशन, नई दिल्ली की सालाना आम बैठक (AGM) जमशेदपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में देश भर...