आपकी विकास पार्टी ने झारखंड की ज्वलंत समस्याओं पर कार्यवाही की उठाई मांग, Governor को सौंपा ज्ञापन

Ranchi: आज ‘आपकी विकास पार्टी’ के केंद्रीय अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के Governor संतोष गंगवार से मुलाकात कर राज्य की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से राज्य सरकार का ध्यान राज्य के कई ज्वलंत गंभीर विषयों की ओर आकृष्ट किया गया है।

आपकी विकास पार्टी ने इन मांगों को राज्यपाल के सामने रखा है-

शिक्षा व छात्रवृत्ति : पिछले दो वर्षों से छात्रवृत्ति राशि न मिलने के कारण उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं के समक्ष उत्पन्न आर्थिक संकट को लेकर राज्यपाल के सामने अपनी मांग रखी।

प्रतियोगी परीक्षा एवं आयु सीमा : JPSC व अन्य परीक्षाओं को समय सीमा में पूरा करने तथा JPSC में अभ्यर्थियों को 3 वर्ष की उम्र सीमा में छूट देने की माँग।

संवैधानिक व कानूनी मुद्दे : राज्य में ‘मॉब लिंचिंग’ के विरुद्ध अब तक कानून न बन पाना एक गंभीर चिंता का विषय है।

स्थानीय निकाय व प्रतिनिधि : पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री के विभागीय आदेश के बावजूद पंचायत प्रतिनिधियों से संबंधित नीतियों का लागू न होना।

उर्दू विद्यालयों का स्वरूप : 543 उर्दू विद्यालयों को सामान्य विद्यालय में परिवर्तित किए जाने के निर्णय पर पुनर्विचार की आवश्यकता।

नियुक्ति प्रक्रिया : उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद JSSC द्वारा 2016 के उच्च विद्यालय शिक्षक बहाली प्रक्रिया को पूर्ण न करना।

कोडरमा का विकास : विश्व प्रसिद्ध ‘अभ्रक नगरी’ कोडरमा में खनिज संपदा के उत्थान के लिए अब तक किसी विशिष्ट ‘अभ्रक बोर्ड’ का गठन न होना।

गुलाम मुस्तफा ने क्या कहा-

Governor को ज्ञापन सौंपने के बाद गुलाम मुस्तफा (केंद्रीय अध्यक्ष) ने कहा, “झारखंड का युवा आज ठगा महसूस कर रहा है। हमने महामहिम से आग्रह किया है कि वे इन विषयों पर हस्तक्षेप करें ताकि राज्य के छात्रों, शिक्षकों और आम जनता को न्याय मिल सके।”

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img