Hazaribagh में डीटीओ ऑफिस के कलर्क को एसीबी ने रंगेहाथ घूस लेते हुए धर दबोचा, परमिट रिन्यूअल के…

Hazaribagh : हजारीबाग में एसीबी को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हजारीबाग डीटीओ ऑफिस में लिपिक के पद पर कार्यरत व्यक्ति को 6 हजार रुपए घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कर्मचारी का नाम विकास कच्छप बताया जा रहा है जो कि राजधानी रांची के हीनू का रहने वाला है।

ये भी पढ़ें-Breaking : चुनाव आयोग की बैठक खत्म, मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा-लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ काम करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई…

Hazaribagh : परमिट रिनुअल करने के नाम पर मांगे थे 6 हजार रुपए

मिली जानकारी के मुताबिक कर्मचारी ने हजारीबाग के रहने वाले राज कुमार नामक बस मालिक से उसके बस का परमिट रिनुअल करने के नाम पर 6 हजार रुपए घूस की मांग की थी। बस मालिक रिश्वत नहीं देना चाहता था। जिसके बाद राज कुमार ने इसकी शिकायत एसीबी से कर दी। एसीबी की टीम ने घूस लते हुए लिपिक कर्मचारी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

 

Jharkhand Weather Update: झारखंड में सक्रिय हुआ मानसूनी सिस्टम, 26 अगस्त...

Jharkhand Weather Update : 26-08-2026 उड़ीसा के उत्तरी तटीय क्षेत्र और गांगेय पश्चिम बंगाल से सटे झारखण्ड के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure...

Bihar Weather Update : 26 अगस्त को बिहार में मानसून का...

Bihar Weather Update 26-08-2026 झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में बने निम्न दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure Area) तथा मानसूनी ट्रफ रेखा के कारण बिहार में...

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें बिहार के प्रशासनिक फैसलों, रोजगार अभियानों और जन-आंदोलनों से जुड़ी आज की 10 बड़ी खबरें: Patna...