Hazaribagh : अबुआ आवास के नाम पर घूस लेते पंचायत सचिव को एसीबी ने रंगेहाथ दबोचा…

Hazaribagh : अबुआ आवास योजना झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना में लगातार भ्रष्टाचार की खबरें आ रही है। एसीबी की टीम ने आज कड़ी कार्रवाई करते हुए पंचायत सचिव दीपक दास को 11 हजार रुपए घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है। पंचायत सचिव ने अबुआ आवास योजना के तीसरी किस्त अदायगी के लिए घूस मांगी थी।

Hazaribagh : पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
Hazaribagh : पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Hazaribagh : 11 हजार रुपये मांगा गया था घूस

पूरा माजरा यह है कि चमेली देवी को अबुआ आवास योजना का लाभ मिला था। इन्हें अबुआ आवास के लिए दो किस्तों में 80 हजार रुपया मिल चुका था। तीसरे किस्त के लिए पंचायत सचिव के द्वारा 11 हजार रुपया घूस की मांग की थी। जिसके बाद चमेली देवी ने इसकी सूचना एसीबी को दी।

एसीबी ने सूचना का सत्यापन करने के बाद पंचायत सचिव दीपक दास को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने के बाद विभाग आगे की कार्रवाई कर रही है।

बताते चले कि यह वर्ष 2025 का यह पहला ट्रैप है। महत्वपूर्ण बात यह है कि 8 जनवरी को ही मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने आदेश दिया था कि पंचायत सचिव ही अबुआ आवास का जियो टैग करेंगे।

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...