लातेहार में घूसखोरी पर ACB का एक्शन, जिला परिषद का बड़ा बाबू 65 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

Latehar: भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने जिला परिषद कार्यालय लातेहार के बड़ा बाबू संतोष सिंह को 65 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

लातेहार में घूसखोरी पर ACB का एक्शन

जानकारी के अनुसार, बड़वागड़हा पंचायत में दो वर्ष पूर्व पूर्ण हुए कार्य के टाइम एक्सटेंशन से जुड़ी फाइल को निपटाने के बदले संतोष सिंह ने वादिनी संतोष पांडेय उर्फ बबलू पांडेय से 65 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। वादिनी ने इस संबंध में ACB पलामू प्रमंडलीय कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद मामला दर्ज किया गया।

गुरुवार को एसीबी टीम ने जाल बिछाया। तय समय पर जैसे ही संतोष सिंह ने वादिनी से रिश्वत की राशि ली, एसीबी टीम ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया। टीम ने बरामद राशि को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी की खबर फैलते ही समाहरणालय परिसर में हड़कंप मच गया। कई कर्मचारी अपने-अपने कार्यालयों से बाहर निकल आए। एसीबी की कार्रवाई से विभाग में चर्चाओं का विषय बन गया।

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...