महुआ पेड़ गिरने से हादसा, किसान का परिवार सुरक्षित, एक मवेशी की मौत

Dumka: मसलिया प्रखंड के गुमरो पारबाद गांव में एक प्राचीन विशाल महुआ पेड़ गिर जाने से एक किसान परिवार बाल-बाल बच गया। लेकिन घर में बंधा एक मवेशी दबकर मौके पर ही मर गया। हादसे के समय पूरा परिवार घर में मौजूद था। लेकिन किसी को शारीरिक नुकसान नहीं पहुंचा।

यह घटना लगातार हो रही बारिश के कारण हुई जब पुराना महुआ का पेड़ अचानक जड़ से उखड़कर घर पर गिर गया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए काफी मशक्कत से अन्य जानवरों को सुरक्षित बाहर निकाला। पीड़ित पशुपालक किसान  ने अंचल प्रशासन से मृत मवेशी के नुकसान के लिए मुआवजे और टूटे हुए घर की मरम्मत की मांग की है। अंचलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और यथा संभव सरकारी मदद का आश्वासन दिया है।

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...