Advertisment

कोडरमा में डीजल टैंकर की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर फैक्ट्री गेट जाम

कोडरमा: तिलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग पर महतो आहार के पास एक केमिकल फैक्ट्री के डीजल टैंकर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुमो निवासी 45 वर्षीय अनिल यादव (पिता बद्री यादव) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर फैक्ट्री गेट पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया।

फैक्ट्री से घर लौटते समय हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, अनिल यादव फैक्ट्री में काम खत्म कर घर लौट रहे थे, तभी केमिकल फैक्ट्री के डीजल टैंकर ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि टैंकर मोटरसाइकिल को लगभग 100 मीटर तक घसीटता ले गया, जिससे बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और अनिल यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलने पर तिलैया पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को सदर अस्पताल भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रांची के RIMS रेफर कर दिया गया।

इलाज के दौरान मौत

रांची के RIMS में इलाज के दौरान अनिल यादव की मौत हो गई। कोडरमा में शव पहुंचने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। इसके बाद परिजनों ने फैक्ट्री गेट पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

मुआवजे की मांग पर अड़े परिजन

परिजनों का कहना है कि मृतक परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उनकी मौत से परिवार के सामने जीविका का संकट खड़ा हो गया है। इसलिए, वे फैक्ट्री प्रबंधन से उचित मुआवजे और परिवार के लिए सहायता की मांग कर रहे हैं।वहीं, तिलैया पुलिस मौके पर पहुंच गई है और परिजनों को शांत कराकर मामले का समाधान निकालने का प्रयास कर रही है। पुलिस पूरी घटना की जांच भी कर रही है।

यह भी पढ़ें: रामगढ़ में मतदाताओं के लिए बड़ा अपडेट! 3 दिन तक सभी बूथों पर विशेष कैंप, उपायुक्त ने जारी किया निर्देश

Ramgarh Mahavidyalaya News: रामगढ़ महाविद्यालय में क्या बदलने वाला है? सांसद...

Ramgarh Mahavidyalaya News: जिले के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में से एक, रामगढ़ कॉलेज में छात्रों के कल्याण और संस्थान के समग्र विकास को लेकर एक...

सरकार व जीविका दीदियों का नया पहल, 24 घंटे सेंधा नमक...

भागलपुर : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले में इस बार सुल्तानगंज पहुंचे कांवड़िया श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन और बिहार सरकार ने नई...

आय से अधिक संपत्ति के मामले में अभियंता के पैतृक आवास...

बांका : सरकारी सेवा के दौरान आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने लघु जल...