Accident : कहर बनकर आयी आंधी, दो की मौत, महिला के दोनों पैर कटे….

Accident

रांचीः राजधानी रांची में कल रात हुई तेज आंधी और तूफान के साथ हल्की बारिश ने भारी तबाही मचायी है। तेज आंधी ने कल शाम दो लोगों की जान ले ली वहीं तीन लोग गंभीर रुप से गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है। इनमें से घायल एक महिला के दोनों पैर कट गए हैं।

तीन लोग गंभीर रुप से घायल

जानकारी के अनुसार रांची से टाटीसिल्वे मार्ग में कन्या मध्य विद्यालय के समीप एक बड़ा सा पेड़ तेज आंधी के कारण सड़क पर गिर गया जिसकी चपेट में तीनों छात्र और स्कूटी पर सवार एक व्यक्ति और महिला आ गई। इसी दौरान इस घटना में बाइक सवार एक छात्रा और स्कूटी सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

महिला के दोनों पैर कटे

बाइक सवार तीनो छात्र-छात्राएं सीआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज पर सवार होकर अपने घर वापस आ रही थी। मृत छात्रा का नाम ज्योति कुमारी था जो कि सीआईटी में सिविल इजीनियरिंग की छात्रा थी। वहीं दो छात्र गंभीर रुप से घायल हो गए जिनका इलाज रिम्स में चल रहा है।

Cesto mart add 7 22Scope News

ये भी पढ़ें- Jharkhand Cash Kand में नया खुलासा, टेंडर के नाम पर… 

जबकि मृत बाइक सवार व्यक्ति का नाम सोनू साहू था जो कि खेलगांव स्थित ओरिएंट क्राफ्ट में काम करता था। वहीं इस घटना में बाइक सवार महिला के दोनों पैर कट गए।

 

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन में देवघर पहुंचे मनोज...

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन के पवित्र महीने में बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करने भाजपा सांसद, भोजपुरी अभिनेता एवं गायक मनोज तिवारी...

BSL PM Internship 2026: बोकारो स्टील प्लांट में Internship का सुनहरा...

BSL PM Internship 2026, बोकारो: बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) की ओर से प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के तीसरे चरण के तहत युवाओं के लिए...

Kishanganj Ganja Smuggling: असम से दरभंगा जा रहा था 80 किलो...

Kishanganj Ganja Smuggling: बिहार के किशनगंज जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोचाधामन थाना क्षेत्र के...