हजारीबाग में शराब कंपनी मालिक से रंगदारी मांगने वाला आरोपी रांची से गिरफ्तार

हजारीबाग में शराब कंपनी मालिक से रंगदारी मांगने वाला आरोपी रांची से गिरफ्तार। पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर लाकर गहन पूछताछ शुरू की।


रांची: हजारीबाग जिले में शराब वितरण का टेंडर लेने वाली कंपनी विजन प्राइवेट लिमिटेड के मालिक से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोर्रा थाना पुलिस ने रांची पुलिस की मदद से आरोपी सुबोध जायसवाल को शनिवार सुबह सुखदेव नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया।


 Key Highlights

  • हजारीबाग में शराब वितरण कंपनी मालिक से रंगदारी मांगने का मामला

  • रांची पुलिस और हजारीबाग कोर्रा थाना की संयुक्त कार्रवाई

  • आरोपी सुबोध जायसवाल सुखदेव नगर, रांची से गिरफ्तार

  • ट्रांजिट रिमांड पर हजारीबाग लाकर पूछताछ जारी


जानकारी के अनुसार, कंपनी के मालिक को कुछ दिनों पहले फोन पर रंगदारी की धमकी दी गई थी। इस पर उन्होंने तुरंत कोर्रा थाना हजारीबाग में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची और हजारीबाग पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश देकर आरोपी को धर दबोचा।

गिरफ्तारी के बाद सुबोध जायसवाल को ट्रांजिट रिमांड पर हजारीबाग लाया गया है, जहां कोर्रा थाना में उससे गहन पूछताछ जारी है। पुलिस को शक है कि इस प्रकरण में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। मामले की तह तक जाने के लिए जांच जारी है।

Jharkhand Rail Project Approval: झारखंड में रेलवे का नया अध्याय! ₹3,907...

Jharkhand Rail Project Approval: केंद्र सरकार ने झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाली लगभग ₹3,907 करोड़ की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को मंज़ूरी दी है। इस...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड में मेडिकल एजुकेशन सेक्टर के लिए अच्छी खबर है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ...

Himanshu Singh Murder Case: हिमांशु हत्याकांड में बड़ा खुलासा! SIT ने...

Himanshu Singh Murder Case: पुलिस को हाई-प्रोफाइल हिमांशु सिंह मर्डर केस की जांच में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने...