Jamui में रंगदारी मांगने और धमकी देने के आरोप में एक गिरफ्तार

Jamui : जमुई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की और रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले की जानकारी देते हुए झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि सिमुलतला थाना में कार्तिक ठाकुर नामक एक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि कुछ लोगों ने 10 लाख रूपये रंगदारी मांगी है और रंगदारी नहीं देने के एवज में जान से मारने की धमकी दी है।

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने एक टीम गठित कर छापेमारी की और झारखंड राज्य के दुमका जिलांतर्गत सरैयाहाट थाना क्षेत्र के सलजोराबंदरी प्रेम नारायण यादव को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति ने रंगदारी मांगने और धमकी देने के मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। मामले में कई अन्य व्यक्तियों के नाम भी सामने आए हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/

यह भी पढ़ें- Buxar में अवैध शराब और कार्बाइन के साथ शराब कारोबारी गिरफ्तार

जमुई से बी एम भगत की रिपोर्ट

Jamui Jamui

Bihar NSD Centre Patna: अब अभिनय सीखने के लिए बिहार से...

Bihar NSD Centre Patna: बिहार के कलाकारों और रंगकर्मियों के लिए राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) का नया केंद्र स्थापित होने की पहल बड़ी उम्मीद...

Jio के 10 साल: ₹228 वाला 1GB डेटा अब ₹8 से...

Jio के 10 साल, Ranchi: एक समय था जब मोबाइल खर्च बचाने के लिए लोग मिस्ड कॉल का सहारा लेते थे। घर पहुंचने की...

Devesh Kumar Bihar: देवेश कुमार ने संभाला बिहार राज्य योजना पर्षद...

Devesh Kumar Bihar: विधान परिषद (MLC) के पूर्व सदस्य देवेश कुमार ने गुरुवार को बिहार राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष का पदभार संभाला। इस...