Lucknow Mass Murder के बारे में आरोपी अरशद ने अपने बयान का बनाया था वीडियो…

लखनऊ : Lucknow Mass Murder के बारे में आरोपी अरशद ने अपने बयान का बनाया था वीडियो…। Lucknow Mass Murder यानी Lucknow में हुए सामूहिक हत्याकांड मामले मेंं फिर एक नया तथ्य सामने आया है। पुलिस ने Lucknow Mass Murder में गिरफ्तार आरोपी अरशद की ओर से घटना के बाद बनाए गए 7 मिनट के वीडियो का खुलासा किया है।

इस वीडियो ने आरोपी ने Lucknow Mass Murder के बारे में अपने विचार के साथ ही अपने धर्मांतरण की सोच वाली बात को भी खुलकर कहा है। इसी वीडियो में उसने इस सामूहिक हत्याकांड में अपने पिता के संलिप्तता की बात भी कही है।

Lucknow Mass Murder के संबंध आरोपी की सीएम योगी से अपील

अपने इस 7 मिनट के वीडियो में Lucknow Mass Murder के गिरफ्तार आरोपी अरशद ने कहा है कि –‘… हम लोग 10 से 15 दिन से ठंड में यहां वहां भटक रहे हैं। सड़कों पर सोने को मजबूर हैं।  हम थक चुके हैं भटक भटक कर। इसलिए मैंने और पापा ने मां और चारों बहनों को मार डाला।

…( वीडियो में अरशद ने लाश भी दिखाईं और चौथी बहन की तरफ इशारा करते हुए कहा-)… देखो ये मरने वाली है। सुबह तक क्या पता हम लोग भी मर जाएं। …लेकिन मेरी सीएम योगी से यही अपील है कि ऐसे मुसलमानों को मत छोड़ना, जो लोगों को परेशान करते हैं’। 

लखनऊ सामूहिक हत्याकांड में मारी गईं मां और चार बेटियों की फाइल पारिवारिक फोटो। बेटियों का पिता अभी फरार है।
लखनऊ सामूहिक हत्याकांड में मारी गईं मां और चार बेटियों की फाइल पारिवारिक फोटो। बेटियों का पिता अभी फरार है।

वीडियो में आरोपी को बदायूं का मूल निवासी बताते हुए बहनों पर पड़ोसियों की गंदी निगाहों का किया जिक्र…

Lucknow Mass Murder मामले में गिरफ्तार आरोपी अरशद के घटना के संबंध में बनाए गए वीडियो में कई चौंकाने वाले तथ्य पुलिस को आरोपी के एकबालिया बयान में हाथ लगे हैं।

वीडियो के हवाले पुलिस ने आरोपी अरशद के बयान के बारे में बताया जिसमे उसमें कहा कि – ‘…हमने पुलिस वालों से नेताओं से बजरंग दल के लोगों से और भाजपा के लोगों से मदद मांगी पर किसी ने हमारी मदद की। हमें तंग किया गया। हम लोग बदायूं के रहने वाले हैं। हमारी ताई के पास सन 47 से पूरा हिसाब मिल जाएगा।

लखनऊ में हुए सामूहिक हत्याकांड के मौका ए वारदात पर पहुंची पुलिस।
लखनऊ में हुए सामूहिक हत्याकांड के मौका ए वारदात पर पहुंची पुलिस।

…हमें अपनी जमीन से बेदखल करने के लिए हम पर तरह-तरह के आरोप लगाए जाते हैं कि हम लोग बांग्लादेशी हैं। हमारे पूरे खानदान का पूरा रिकॉर्ड बदायूं में हमारी ताई के पास मिल जाएगा। हम तंग आकर धर्म परिवर्तन करना चाहते थे। हम सभी पूजा करते हैं। …इस वीडियो के जरिये जब तक लोगों को पता चलेगा तो हो सकता है कि मैं भी मर जाऊं।

…हमारी मौत के मुख्य जिम्मेदार रानू उर्फ आफताब अहमद, अलीम खान, सलीम ड्राइवर, अहमद, आरिफ, अजहर और इसके रिश्तेदार हैं जो ऑटो चलाते हैं। ये लोग बहुत बड़ा भूमाफिया गैंग चलाते हैं। ये लड़कियों को बेचते हैं।

…इन लोगों का प्लान था कि हमें किसी भी आरोप में जेल भिजवाकर हमारी बहनों को बेंच दें। ये हम लोग नहीं चाहते थे इसलिए मजबूरन अपनी बहतनों को अपने हाथ से गला दबाकर और नस काटकर मार दिया’।

लखनऊ में बुधवार को होटल शरणजीत में सामूहिक हत्याकांड की सूचना पर जुटी भीड़
लखनऊ में बुधवार को होटल शरणजीत में सामूहिक हत्याकांड की सूचना पर जुटी भीड़

आरोपी अरशद ने Lucknow Mass Murder के संबंध में अपने 7 मिनट के वीडियो में ये बातें भी कहीं…

गिरफ्तार आरोपी अरशद के Lucknow Mass Murder के संबंध में बनाए गए वीडियो के हवाले से पुलिस ने उसके बयान के बारे में बताया है।

वीडियो में आरोपी अरशद ने कहा है कि -‘… हमें जीते जी इंसाफ नहीं मिल सका तो मरने के बाद मिल जाए। यही गुजारिश है और जो मेरी जमीन है वहां पर मंदिर बनवा दिया जाए। …लखनऊ पुलिस और योगी जी से गुजारिश है कि इन जैसे मुसलमानों को मत छोड़ना। आप जो कर रहे हैं वो सही कर रहे हैं।

…ये मुसलमान हर जगह जमीनों पर कब्जा करते हैं और लोगों पर जुल्म करते हैं। ये लोग गैर कानूनी काम करते हैं। नकली नोटों के धंधे करते हैं। हर मुसलमान एक सा नहीं होता है।

लखनऊ सामूहिक हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी अरशद।
लखनऊ सामूहिक हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी अरशद।

….हमें जीते जी इंसान भले ही न मिला हो पर मरने के बाद ही इंसाफ दे दीजिए। उन लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ये लोग नेताओं और पुलिस में गहरी पकड़ रखते हैं। हमारा आधा प्लाट छीन लिया और आधा छीनना चाहते थे।

…हमारी यही मांग है कि अब उस प्लाट पर सिर्फ मंदिर ही बनना चाहिए और घर में मौजूद पूरे सामान को अनाथ आश्रम में दे देना जिससे कि हमारी रूह को चैन मिले।

…मैंने अपने पिता के साथ मिलकर इन्हें मारा है। मेरी बहनें तड़पी हैं आज। मैंने उनके हाथ काटे… गला दबाया। …मैंने इन्हें मारकर इनकी इज्जत बचाई है। हिंदुओं ने भी मेरी मदद नहीं की। उम्मीद है कि मरने के बाद हमारे साथ इंसाफ होगा’।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates