Advertisment

सेना में बाहाली कराने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गरिफ्तार

रांची: ठगी करने वाला आरोपी गरिफ्तार- आर्मी इंटेलीजेंस और नामकुम पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो सेना में भर्ती के नाम पर वसूली कर रहा था.

उसके पास पुलिस ने मार्कशीट, मेडिकल कार्ड, गोपनीय दस्तावेज और अन्य पत्र बरामद किए हैं. पुलिस अब इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों की खोज में है.

प्रशिक्षु आइपीएस रित्विक श्रीवास्ताव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी हर अभ्यार्थी से 50,000 रुपये ले रहे थे.

उन्होंने बताया कि आर्मी इंटेलीजेंस ने सेना अस्पताल परिसर से दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने अपना नाम नकुल कुमार चौधरी और राजदेव महथा बताया.

पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि वे अपने रिश्तेदार की सेना में भर्ती कराने के लिए मेडिकल के लिए पहुंचे थे.

उनके पास सेना भर्ती के दस्तावेज और मोबाइल से भर्ती कराने संबंधित डाटा भी बरामद किए गए हैं. दोनों ने पूछताछ में बताया कि उन्हें एक अन्य युवक ने 50,000 रुपये सेना में भर्ती कराने के नाम पर मांगे थे.

इसके बाद पुलिस ने आरोपी के घर पर छापेमारी की. इस छापे के दौरान पुलिस ने दर्जनों अभ्यार्थियों की मार्कशीट और अन्य दस्तावेज बरामद की हैं.

आर्मी इंटेलीजेंस से मिले इनपुट के आधार पर कहा जा रहा है मामले में सेना के कर्मचारी शामिल हो सकते हैं, लेकिन पुलिस जांच में जुटी है.

पहले भी जून 2021 में नामकुम पुलिस ने लगभग आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया था, जिन्होंने राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर सहित पंजाब और कई अन्य राज्यों के युवाओं से सेना में फर्जी भर्ती के नाम पर पैसे ठगे थे.

ठगी करने वाला आरोपी गरिफ्तार

इन ठगों ने नौकरी ज्वाइन कराने के लिए बार बार समय दिया और फिर भी ज्वाइनिंग लेटर नहीं दिया, जिस पर ये युवाएं नामकुम पुलिस और आर्मी इंटेलीजेंस को सूचित किया था.

पंकज सिंह, संदीप संधू, शौकत अली सहित कई लोगों ने सेना में भर्ती कराने के नाम पर पैसे लिए थे, लेकिन उनकी भर्ती नहीं हुई थी. नामकुम पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकता दी और कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था.

 

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड के फुटबॉल फैंस को बड़ा झटका,...

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड की प्रमुख फुटबॉल टीम, जमशेदपुर FC ने इंडियन सुपर लीग (ISL) को लेकर एक बड़ा फ़ैसला लिया है। क्लब ने...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड में डॉक्टरों का मेगा ट्रांसफर, 72...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सांसद जोबा माझी ने नितिन गडकरी...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से...