गिरिडीह. जिले के बिरनी थाना अंतर्गत द्वारपहरी में एक हत्या का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, भीमलाल मंडल ने द्वारपहरी निवासी शंभू साव की तलवार से मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरिडीह में तलवार से व्यक्ति की हत्या
बताया जा रहा है कि घटना की सूचना जिले के पुलिस कप्तान को मिली तो उन्होंने ने त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। तीन घण्टे के अंदर आरोपी युवक भीम लाल मंडल को भागने के क्रम में पुलिस ने सरिया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।
वहीं घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अब आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
गिरिडीह से नमन नवनीत की रिपोर्ट
Highlights


















