अपहरण के झूठे मामले में फंसा कर पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप

commercial advertisement
Ad

गया : शहर के रामपुर थाना क्षेत्र के समीर तकिया के रहने वाले कपड़े व्यवसायी अनिल कुमार एवं उनके परिवार पर झूठे अपहरण मामले में पुलिस के द्वारा परेशान करने का मामला सामने आया है. कपड़ा व्यवसाय अनिल कुमार ने बताया कि मोहल्ले के ही रामजीत मांझी कुछ दिनों पहले हमारे दुकान पर अपने परिवार के साथ कपड़े लेने आए थे जो कि वो शराब के नशे में थे. उन्होंने कहा कि हमने उन्हें कपड़ा देने से मना कर दिया एवं अगले दिन आने को कहा. लेकिन अगले दिन भी वह शराब के नशे में हमारे दुकान पर आकर कपड़े की मांग करने लगे.

इसी बात को लेकर रामजीत मांझी ने हमारे घर में पानी के लगे कनेक्शन पाइप को काट दिया. उसके बाद हमारे पुत्र मोहित कुमार ने उन्हें डांट लगाई. डांट फटकार की डर से वह अपने घर से भाग कर अपने ससुराल में छिपा था. वहीं रामजीत मांझी के परिवार ने हमारे पूरे परिवार के ऊपर एवं बेटे मोहित कुमार पर झूठे अपहरण का केस दर्ज करा कर हमारे बेटे को पुलिस ने थाने में पिछले 4 दिनों तक रखा.

वहीं रामजीत मांझी को उसके परिवार एवं पुलिस के द्वारा सकुशल ससुराल से बरामद किया गया है. बरामद करने के बाद रामजीत मांझी ने बताया कि डर के कारण वह अपने ससुराल चला गया था. वहीं कपड़ा व्यवसायी अनिल कुमार ने बताया कि हम बेगुनाह होते हुए भी हमारा बेटा पिछले 4 दिनों तक पुलिस हिरासत में रहा. हम पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं कि इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करे.

रिपोर्ट : राममूर्ति पाठक

सर मुंड़ाते ही पड़े ओले, शपथ ग्रहण करते ही कानून मंत्री के खिलाफ उछला अपहरण का मामला

Latest

Newsletter

spot_img

Don't miss

वाहन जांच में 2.6 किलो गांजा बरामद, नेपाल का युवक गिरफ्तार

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में मादक पदार्थों के...
spot_imgspot_img

WhatsApp Cyber Alert: .exe और .dll फाइल से हो सकता है अकाउंट हैक, I4C ने जारी की बड़ी चेतावनी

WhatsApp Cyber Alert:I4C ने WhatsApp यूजर्स को नए साइबर खतरे से सतर्क किया है। .exe और .dll फाइल डाउनलोड करते ही मैलवेयर सक्रिय हो...

Giddi Bhurkunda Bridge: पुल बना नहीं, लेकिन श्रेय की लड़ाई तेज! गिद्दी-भुरकुंडा पुल पर भाजपा का बड़ा बयान

Giddi Bhurkunda Bridge: गिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल के निर्माण को लेकर राजनीतिक बयानबाजी लगातार बढ़ रही है। बुधवार को बीजेपी की ओर से आयोजित एक प्रेस...

Katras Road Accident: कतरास कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, युवक की मौत के बाद NH पर घंटों जाम

Katras Road Accident: मंगलवार को बाघमारा सब-डिविजन के कतरास पुलिस स्टेशन इलाके में कतरास कॉलेज के पास एक दुखद सड़क हादसे में एक युवा मोटरसाइकिल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.