Bihar के भ्रष्ट अफसर के खिलाफ कार्रवाई जारी, अंचलाधिकारी के ठिकानों पर Raid

पटना : बिहार के भ्रष्ट अफसर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई जारी है। विशेष निगरानी इकाई (SVU) की टीम ने अंचलाधिकारी प्रिंस राज के ठिकानों पर छापेमारी की है। आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि विशेष निगरानी इकाई की टीम ने दो जिलों में छापेमारी कर रही है। शेखपुरा और मधुबनी में छापेमारी चल रही है। आय से अधिक 90 फीसदी संपत्ति मिली है। डीएसपी लेवल के अफसर छापेमारी का नेतृत्व कर रहे हैं। बता दें कि अंचलाधिकारी को हाल ही में बिहार सरकार ने निलंबित किया है। स्पेशल विजिलेंस यूनिट की तरफ से कार्रवाई की जा रही है।

Goal 2 22Scope News

बिहार में एक और भ्रष्ट अफसर पर शिकंजा कसा गया है

बिहार में एक और भ्रष्ट अफसर पर शिकंजा कसा गया है। ये अधिकारी मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड अंतर्गत झिटकी गांव के रहने वाले निलंबित अंचलाधिकारी प्रिंस राज हैं। आज सुबह में एसवीयू की टीम ने इनके घर में छापेमारी की है। विजिलेंस टीम द्वारा की गई इस अचानक कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यह छापेमारी आय से अधिक संपत्ति के मामले में हुई है। जानकारी के अनुसार, शेखपुरा और मधुबनी में एक साथ छापेमारी शुरू हुई। शुरुआती जांच में पता चला है कि प्रिंस राज की 90 फीसदी संपत्ति उनकी ज्ञात आय से अधिक है। डीएसपी स्तर के अधिकारी इस छापेमारी का नेतृत्व कर रहे हैं। सरकार ने हाल ही में अंचलाधिकारी प्रिंस राज को निलंबित कर दिया था।

यह भी देखें :

28 लाख की आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया है

बताया जा रहा है कि प्रिंस राज के पास प्रथम दृष्टया 28 लाख की आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया है। स्पेशल विजिलेंस यूनिट को आशंका है कि आय से अधिक संपत्ति का मामला और भी बढ़ सकता है। स्पेशल विजिलेंस यूनिट की छापेमारी में सीओ प्रिंस राज के मधुबनी आवास की तस्वीर सामने आई है। इस छापेमारी में कई संपत्तियों का खुलासा हुआ है, प्रिंस राज को 2019 में बिहार सरकार के राजस्व सेवा में सीओ के पद पर बहाल किया गया था। स्पेशल विजिलेंस यूनिट की छापेमारी में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। सीओ ने दो बार मैट्रिक की परीक्षा दी है और दोनों बार अलग-अलग नाम से पास की है। 2004 में धर्मेंद्र कुमार के नाम से और 2006 में प्रिंस राज के नाम से मैट्रिक परीक्षा पास की है। दोनों सर्टिफिकेट स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने जब्त कर लिए हैं। स्पेशल विजिलेंस यूनिट के सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

Madhubani Raid 22Scope News

विजिलेंस टीम ने प्रिंस राज के आवास को करीब 3 घंटे गहन तलाशी ली

सूत्रों के अनुसार, हरलाखी प्रखंड अंतर्गत झिटकी गांव में छापेमारी के दौरान विजिलेंस टीम ने प्रिंस राज के आवास के विभिन्न कमरों की करीब तीन घंटे तक गहन तलाशी ली और कई दस्तावेज जब्त किए हैं। हालांकि अभी तक इस कार्रवाई को लेकर अधिकारिक पुष्टि या बयान जारी नहीं किया गया है। टीम ने मीडिया से दूरी बनाए रखी है और कार्रवाई पूरी होने तक किसी प्रकार की जानकारी साझा करने से परहेज कर रही है। देखिये छापेमारी के बाद निलंबित सीओ प्रिंस राज के पिता रघुनंदन साह मीडिया को जो कुछ बताया आप भी सुन लीजिए।

यह भी पढ़े : धनकुबेर DEO के ठिकानों से बरामद हुई नोटों की गड्डियां, निगरानी की टीम ने मंगाई नोट गिनने वाले मशीनें

चंदन कुमार तिवारी और अमर कुमार की रिपोर्ट

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...