बिहार SVU की बड़ी कार्रवाई, जिला परिवहन पदाधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी

पटना : बिहार स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई की है। एसवीयू की टीम ने नालंदा जिले के जिला परिवहन पदाधिकारी अनिल कुमार दास के ठिकानों पर छापेमारी की है। आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी चल रही है। डीएसपी चंद्र भूषण सिंह के नेतृत्व में छापेमारी की जा रही है। नालंदा के जिला परिवहन पदाधिकारी अनिल कुमार हैं। डीटीओ के घर से एसवीयू की टीम ने भारी मात्रा में आभूषण को जब्त किया है।

सुबह 6 से 7 के बीच 2 गाड़ियों के साथ पहुंची SVU की टीम

आपको बता दें कि सुबह करीब छह से सात बजे के बीच एसवीयू की टीम दो गाड़ियों में बिहारशरीफ के उस मकान के पास पहुंची, जहां अनिल कुमार दास किराए पर रह रहे हैं। मकान मालिक द्वारा दरवाजा खोले जाने के बाद टीम ने बिना किसी हंगामे के कार्रवाई शुरू की। फ्लैट को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है और मीडिया को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई है।

यह भी देखें :

SVU की टीम किस उद्देश्य से कर रही है छापेमारी अभी तक स्पष्ट नहीं

दरअसल, इस रेड के संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है और यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि एसवीयू ने छापेमारी किस उद्देश्य से की है। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई अनिल कुमार दास के खिलाफ किसी भ्रष्टाचार या अन्य अनियमितताओं से जुड़ी हो सकती है। अभी तक यह भी नहीं बताया गया है कि इस छापेमारी के दौरान क्या सामान बरामद हुआ है। हालांकि, एसवीयू द्वारा की जा रही कार्रवाई को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही अधिक जानकारी साझा की जाएगी। इस समय नालंदा और बिहारशरीफ में यह घटना चर्चा का विषय बन चुकी है, और पूरे मामले पर मीडिया की नजरें बनी हुई हैं।

यह भी पढ़े : Breaking : आलोक मेहता के आवास पर महागठबंधन विधायकों की बैठक

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट 

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...