बार हत्याकांड में थाना प्रभारी पर कार्रवाई तय

रांची: चुटिया थाना क्षेत्र स्थित एक्सट्रीम बार में हुए डीजे संदीप प्रमाणिक हत्याकांड में चुटिया थाना प्रभारी पर कार्रवाई होना तय है। थानेदार के खिलाफ जांच में वह दोषी पाए गए हैं।

इस मामले में जल्द ही थानेदार को हटाया जा सकता है। वहीं अरगोड़ा थाना की गश्ती गाड़ी में सवार पुलिसकर्मियों को भी शोकाज हुआ था। उन्होंने अपने जवाब में कहा कि वह हर दिन एक्सट्रीम बार के पास से ही अपनी गाड़ी को मोड़ते हैं। घटना के दिन भी वह पहुंचे तो कार से अभिषेक भागने लगा।

पुलिस ने अभिषेक का पीछा भी किया था लेकिन वह तेज गति से निकल गया था। कार में नंबर नहीं था तो पुलिस को लगा कि इसी वजह से कार चालक भाग निकला। आए दिन रात के वक्त ऐसी घटना होती है। गश्ती में शामिल पुलिसकर्मियों को पता नहीं था कि बार में हत्या हुई है।

पुलिस इस मामले में मुख्य आरोपित समेत कई लोगों को जेल भेज चुकी है। मुख्य आरोपित अभिषेक के भाई रौशन सिंह को पुलिस की तलाश है। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। आरोपित का मोबाइल बंद है। इस वजह से पुलिस को उसका सटीक लोकेशन नहीं मिल रहा है।

घटना के दिन भी रौनक ने अपने दोस्त के मोबाइल से अपने भाई से बात कर रहा था और उसे बचाने का प्रयास कर रहा था। पुलिस का कहना है कि अभिषेक सिंह और रौनक सिंह हर तरफ फर्जीवाड़ा कर रहे थे। उन्होंने हथियार रखा था लेकिन लाइसेंस फर्जी था।

गैरेज खोला था लेकिन गाड़ी बनाने की जगह चोरी का कारोबार चल रहा था। आरोपितों के द्वारा दर्जनों गाड़ियों को चोरी कर बेच दिया गया। इसके अलावा रांची पुलिस की टीम जल्द ही बिहार जाएगी। रांची की कई गाड़ियों को बिहार में खपाया गया है।स

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates