Commercial Advertisment

बक्सर में पूजा पंडालों में DJ के उपयोग पर कार्रवाई, कई डीजे जब्त, फिर …

बक्सर: देश भर में दुर्गा पूजा हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया जा रहा है। बिहार के सभी जिलों में सैकड़ों जगहों पर दुर्गा पूजा का पंडाल बनाया गया और एक से एक आकर्षक सजावट भी की गई है। इस दौरान बिहार के सभी जिलों में डीजे पर सख्त प्रतिबन्ध लगाया गया है। बक्सर में पूजा पंडालों में डीजे के प्रयोग पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की और कई पूजा पंडालों से डीजे जब्त कर लिया।

बक्सर के ज्योति प्रकाश चौक और मल्लाह टोली में सबसे पहले डीजे बजाने पर रोक लगाई गई उसके बाद कई अन्य पूजा पंडालों में भी कार्रवाई की गई। हालांकि डीजे पर रोक और डीजे जब्त करने की कार्रवाई से कई पूजा पंडाल के सदस्यों में रोष भी देखा गया। वहीं एसडीपीओ धीरज कुमार ने कहा कि पूजा पंडालों को पहले ही निर्देश दिया गया था कि डीजे के उपयोग पर रोक रहेगा बावजूद इसके नियमों का उल्लंघन किया गया। उन्होंने डीजे बजाने वाले लोगों पर कार्रवाई का करने की भी बात कही।

वहीं ज्योति प्रकश चौक पर डीजे जब्त किये जाने से युवाओं में नाराजगी देखी गई जिसके बाद कुछ कुछ बुद्धिजीवियों ने बीच बचाव कर डीजे को वापस करवाया लेकिन प्रशासन ने सख्त निर्देश दिया कि डीजे के उपयोग पर प्रतिबंध है और अगर यह बजाया गया तो फिर जब्त कर लिया जाएगा।

ज्योति प्रकाश चौक की पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि उन्हें शांति समिति की बैठक में डीजे न बजाने की हिदायत दी गई थी। हालांकि, वे डीजे नहीं बजा रहे थे, बल्कि केवल डीजे का साउंड बॉक्स रखा था। उन्होंने यह भी बताया कि नगर के अन्य स्थानों पर डीजे बज रहा है, और प्रशासन को वहां भी कार्रवाई करनी चाहिए।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Tejashwi ‘फेलस्वी’ और टोंटी चोर तो लालू….’, पटना सड़कों पर लगे पोस्टर से बढ़ेगा सियासी तापमान

बक्सर से धीरज की रिपोर्ट

DJ DJ DJ DJ DJ

DJ

CK Anil Bihar Education Department: बिहार शिक्षा विभाग के नए अपर...

CK Anil Bihar Education Department, पटना: बिहार के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सीके अनिल एक बार फिर चर्चा में हैं। करीब 21 साल पहले सीवान...

Chirag Paswan Opposition Rally Statement: रामलीला मैदान में विपक्ष की रैली...

Chirag Paswan Opposition Rally Statement, पटना: रामलीला मैदान में विपक्ष की रैली के बाद केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग...

Vaibhav Suryavanshi News: वैभव को बाहर रखने से टीम इंडिया को...

 न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के बावजूद टीम इंडिया की रणनीति पर सवाल। 22 Scope के एडिटर इन चीफ गंगेश गुंजन ने बताया,...