दुर्गा पूजा पंडाल में लगी लालू परिवार की मूर्तियां

रांची : झारखंड सहित पूरे देश में दुर्गा पूजा की धूम है. देश के विभिन्न पूजा पंडालों में

मां दुर्गे की पूजा हो रही है. पूजा पंडालों को अलग-अलग रूप में सजाया गया है.

वहीं राजधानी रांची के नामकुम रेलवे स्टेशन स्थित दुर्गा पूजा के पंडाल में भक्ति के साथ-साथ

राजनीति की झलक भी देखने को मिल रही है.

पूजा पंडाल के भीतर दुर्गा मां और अन्य देवताओं की प्रतिमा के साथ

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और उनके परिवार की प्रतिमा को भी स्थापित किया गया है.

यह प्रतिमा नामकुम नवयुवक संघ के द्वारा लगाया गया है.

lalu famliy 22Scope News

दुर्गा पूजा: पंडाल में राजनीतिक झलकियां

दुर्गा पूजा पंडाल में लगी इन मूर्तियों के पीछे एक पोस्टर भी चिपकाया गया है,

जिसका नाम राजनीतिक झलकियां दिया गया है. इन मुर्तियों को अलग-अलग रूप में दिखाया गया है.

बता दें कि कुछ वर्ष पहले भी नामकुम में लालू परिवार की मूर्तियां लगाया गया था.

जिसमें लालू यादव को ‘गरीबों के मसीहा’ और राबड़ी देवी को ‘राजमाता’ बताया था.

lalu famliy1 22Scope News

दुर्गा पूजा: श्रद्धालुओं ने कहा- पूजापाठ के साथ राजनीति अच्छी बात नहीं

मां दुर्गा के एक तरफ जहां हाथ जोड़े लालू प्रसाद की प्रतिमा खड़ी है, वहीं दूसरी तरफ राबड़ी देवी की. प्रतिमाओं में एक पोस्टर भी लटकाया गया है. जिसमें लालू प्रसाद को ‘गरीबों के मसीहा’ तो राबड़ी देवी को ‘राज माता’ बताया गया है. पंडाल के चारो तरफ आरजेडी का चुनाव चिन्ह लालटेन लटकाया गया है. पंडाल के इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में नाराजगी भी देखी गई. श्रद्धालुओं ने कहा कि पूजापाठ के साथ राजनीति करना अच्छी बात नहीं है. हालांकि इस मामले में आयोजकों की ओर से स्पष्टीकरण अभी तक नहीं आया है.

lalu famliy12 22Scope News

रिपोर्ट: शाहनवाज

Bokaro Bhu Mafia School Demolition: रातोंरात जमींदोज हुआ बिरसा मध्य विद्यालय!...

Bokaro Bhu Mafia School Demolition: झारखंड के बोकारो में सरकारी स्कूल का भवन तोड़े जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेक्टर-12...

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी पर जमशेदपुर में...

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर बुधवार को शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस को लेकर लोगों में विशेष...

Jharkhandi Auto Taxi Drivers Maharashtra: झारखंडी ऑटो-टैक्सी चालकों के समर्थन में...

Jharkhandi Auto Taxi Drivers Maharashtra: भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि (मीडिया) धनंजय कुमार पुटूस ने महाराष्ट्र में ऑटो, टैक्सी और अन्य स्वरोजगार से जुड़े...