निरसा में चुनाव प्रचार के दौरान अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का पर्स चोरी

निरसा: फिल्म अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टार प्रचारक मिथुन चक्रवर्ती के साथ एक अप्रिय घटना घटित हुई। कलियासोल में चुनाव प्रचार के दौरान उनकी और उनके निजी सहायक (पीए) की भीड़ के बीच पर्स चोरी हो गया।

मिथुन का काफिला जैसे ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा, वहां उपस्थित महिला और पुरुषों की भारी भीड़ ने उन्हें घेर लिया। भीड़ को नियंत्रित करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें मंच तक पहुंचाया। इसी बीच पता चला कि मिथुन चक्रवर्ती और उनके पीए का पर्स गायब हो गया।

मंच से अनाउंसमेंट कर पर्स लौटाने की अपील की गई, लेकिन चोरी हुआ सामान वापस नहीं मिला। बताया जा रहा है कि पर्स में नकदी के साथ-साथ एटीएम कार्ड, पैन कार्ड और आधार कार्ड जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज भी थे।

इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...