Desk. खबर फिल्म जगत से है। दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को ब्रेन स्ट्रोक आया है। उन्हें कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। यहां उनका इलाज चल रहा है। बता दें कि सुबह ही खबर आयी थी कि अभिनेता को सीने में दर्द है। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालांकि उनकी बहू ने इस खबर को खंडन किया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता को ब्रेन स्ट्रोक आया है। इसकी जानकारी इलाज कर रहा अस्पताल ने स्टेटमेंट जारी कर दी है। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि स्ट्रोक के बाद अभिनेता की निगरानी डॉक्टर्स की टीम लगातार कर रही है। हालांकि उनकी स्वास्थ्य में सुधार है। वो बेहतर कर रहे हैं और पूरी तरह से कॉन्शियस हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्टर को Ischemic Cerebrovascular स्ट्रोक था, जो ब्रेन से जुड़ा हुआ है। इसका पता एमआरआई टेस्ट के बाद हुआ। बता दें कि हाल ही में मिथुन चक्रवर्ती को प्रतिष्ठित पद्म भूषण पुरस्कार देने का ऐलान किया गया है। हिंदी फिल्मों में वे आखिरी बार ‘द कश्मीर फाइल्स’ में नजर आए थे।


















