एक्टर पंकज त्रिपाठी ने अपने गांव के विद्यालय में की लाइब्रेरी की स्थापना

गोपालगंज : गोपालगंज पहुंचे बॉलीवुड के मशहूर फिल्म एक्टर पंकज त्रिपाठी ने अपने गांव के उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलसंड में एक लाइब्रेरी की स्थापना की है। इस लाइब्रेरी में शिक्षा और सिलेबस से संबंधित कई किताबों का संग्रह किया गया है। अपने पिता के निधन के बाद से ही वे अपने गांव में 15 दिनों से है। मुंबई से अपने गांव आए पंकज त्रिपाठी ने अपने गांव के मीडिल स्कूल में जाकर बच्चों से पढ़ाई संबंधित बातचीत की।

इस दौरान अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने कहा कि अपने दिवंगत पिता बनारस तिवारी के स्मृति में आज इस विद्यालय में लाइब्रेरी का उद्घाटन किए है। बचपन से वे इसी स्कूल में पढ़े हैं। इस स्कूल से उनका बचपन जुड़ा है। वे मुंबई से जब गांव आते है तो इस स्कूल में जरूर जाते है। इसलिए उनका सामाजिक दायित्व भी है कि वे अपने गांव के स्कूल को डेवलप करे। बच्चों को एक बेहतर शिक्षा का माहौल उपलब्ध कराए। इसलिए वे यहा हर बेहतर व्यवस्था करना चाहते है। जिससे इस गांव के बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़े। पंकज त्रिपाठी अपने पिता के श्राद्धकर्म को सम्पन्न करने के बाद आज रविवार को सपरिवार मुंबई लौट गए हैं।

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Buxar Sanatan Gaurav Sammelan: बक्सर के किला मैदान से राजकुमार चौबे...

Buxar Sanatan Gaurav Sammelan: बक्सर के ऐतिहासिक किला मैदान में रविवार को सनातन आस्था और संस्कृति से जुड़ा बड़ा आयोजन देखने को मिला। विश्वामित्र...

IMC Gaya Development: बिहार में औद्योगिक विकास को लेकर बड़ा कदम,...

IMC Gaya Development: बिहार सरकार के उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने रविवार को इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (IMC), गया के विकास कार्यों का...

Biharsharif Lightning Death Relief: ठनका गिरने से हुई मौत के बाद...

Biharsharif Lightning Death Relief: नालंदा जिले के बिहारशरीफ प्रखंड के पचौरी गांव के जोरारपुर में ठनका गिरने से हुई मौत के बाद पीड़ित परिवार...