चुनाव आयोग के आइकॉन बने अभिनेता पंकज त्रिपाठी

बिहार चुनाव आयोग ने पहले ही बनाया है एंबेसडर

नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी को चुनाव आयोग ने आईकॉन बनाया है.

निर्वाचन विभाग की अनुशंसा पर आयोग की मुहर लगने के बाद आदेश जारी कर दिए गए हैं.

इससे पहले वह बिहार के स्टेट आइकॉन बनाये गए थे.

पंकज त्रिपाठी ने बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए चुनाव आयोग के प्रति आभार व्यक्त किया है.

वर्ष 2004 से फिल्मी सफर शुरू करने वाले पंकज ‘न्यूटन’ फिल्म के लिए नेशनल फिल्म अवार्ड जीत चुके हैं.

पंकज त्रिपाठी: बिहार चुनाव आयोग ने पहले ही बनाया ब्रांड एम्बेसडर

बता दें कि 27 सितंबर को मशहूर अभिनेता मनोज वाजपेयी और पंकज त्रिपाठी को

बिहार राज्य राज्य निर्वाचन आयोग ने अपना ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया था.

बॉलीवुड के ये दोनों मशहूर अभिनेता निकाय चुनाव में मतदाताओं को मताधिकार इस्तेमाल

करने के लिए जागरूक करेंगे. ये दोनों अभिनेता देश के मशहूर कलाकारों में शामिल हैं,

ऐसे में राज्य निर्वाचन आयोग उनकी लोकप्रियता का इस्तेमाल चुनाव के दौरान

वोटरों को जागरूक करने के लिए किया है.

मनोज वाजपेयी के मतदाता जागरुकता से जुड़े संदेश का प्रसारण भी शुरू हो गया है.

वहीं जल्द ही पंकज त्रिपाठी भी मतदान के लिए आम मतदाताओं को प्रेरित करते नजर आएंगे.

दो चरणों में होगा चुनाव

दरअसल बिहार में दो चरणों में 224 सीटों पर नगर निकाय चुनाव कराए जाने की घोषणा की जा चुकी है.

पहले चरण में से 156 नगर निकायों के लिए मतदान 10 अक्टूबर को और

दूसरे चरण के 68 नगर निकाय के चुनाव को लेकर 20 अक्टूबर को मतदान होना है.

निकाय चुनाव कराने को लेकर नामांकन पत्र दाखिल करने सहित अन्य प्रक्रियाएं पूरी की जा चुकी है.

उनका चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिया गया है. निकाय चुनाव के परिणाम 12 और 22 अक्टूबर को आने हैं.

पंकज त्रिपाठी: सीधे मेयर चुनेगी जनता

इस बार बिहार के 19 नगर निगम में मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव में जनता सीधे वोट करेगी.

पहले मतदाता पार्षदों का चुनाव करते थे. बाद में पार्षद मेयर और उपमेयर चुनते थे.

लेकिन अब मतदाता सीधे मेयर का चुनाव करेंगे.

जमीन से जुड़े हैं दोनों कलाकार

एक्टर पंकज त्रिपाठी और मनोज वाजपेयी और बिहार के ही रहने वाले हैं.

मनोज वाजपेयी पश्चिम चंपारण के जबकि अभिनेता पंकज त्रिपाठी गोपालगंज के रहने वाले हैं. बिहार की माटी से जुड़े इन दोनों कलाकारों ने अपनी मेहनत के बल पर फिल्मी दुनिया में अपना मुकाम बनाया है. बड़े स्टार होने के बाद भी दोनों अभिनेता अपनी मिट्टी से जुड़े हुए हैं और अक्सर अपने गांव में लोगों के बीच नजर आते हैं.

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...

Bihar Industrial Development: बिहार में उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण होगा...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की।...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes: दुर्गा पूजा और दशहरा पर CM...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश और देशवासियों...