Deepfake वीडियो के खिलाफ अभिनेता रणवीर सिंह ने दर्ज करवाई एफआईआर

Desk. खबर फिल्म जगत से है। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने डीपफेक (Deepfake) वीडियो के खिलाफ लीगल एक्शन लिया है। उन्होंने अपने एक डीपफेक वीडियो के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। दरअसल, सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे डीपफेक तकनीक के जरिए बनाया गया है। वहीं दो दिन पहले ही रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि, ‘डीपफेक से बचो दोस्तों’।

रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो वायरल

बता दें कि पिछले साल नवंबर में अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का एक डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हआ था, जिसमें एआई टेक्नोलॉजी से एक इन्फ्लूएंसर के चेहरे पर बड़ी सफाई से रश्मिका का चेहरा मोर्फ किया गया था। सोशल मीडिया पर हजारों लोगों ने रश्मिका के इस फेक वीडियो को असली समझ लिया क्योंकि उसमें दिख रहे एक्सप्रेशन बिल्कुल रियल लग रहे थे। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

Bollywood स्टार रणवीर सिंह के न्यूड फोटोसेशन पर जनिये क्या कह रहे रांची के यूथ |

Cesto mart add 23 22Scope News

सचिन तेंदुलकर भी डीपफेक का शिकार

वहीं इसी साल जनवरी में भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर डीपफेक का शिकार हो गये थे। इसकी जानकारी उन्होंने खुद दी थी। सचिन ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि ये वीडियो नकली है और आपको धोखा देने के लिए बनाया गया है। टेक्नोलॉजी का इस प्रकार का दुरुपयोग बिल्कुल गलत है। आप सब से विनती है कि ऐसे वीडियो या ऐप या विज्ञापन आपको अगर नजर आए तो उन्हें तुरंत रिपोर्ट करें।

जानिए क्या है (Deepfake)

डीपफेक (Deepfake) एक तकनीकी प्रक्रिया है, जिसमें एआई के जरिए किसी व्यक्ति के चेहरे और आवाज को अन्य व्यक्ति के साथ मिला दिया जाता है, ताकि यह असली लगे। इस तकनीक का उपयोग अक्सर फेस-स्वैपिंग या वॉयस-क्लोनिंग के रूप में होता है, जिससे एक व्यक्ति का चेहरा या आवाज दूसरे व्यक्ति के साथ मेल खाता है। हाल के दिनों में इसका दुरुपयोग बहुत बढ़ गया है। इसे भ्रांतिकारी सामग्री बनाने में प्रयुक्त किया जा रहा है। Deepfake Deepfake

NEET UG Re-Exam 2026: सीतामढ़ी में कैदी भी बना परीक्षार्थी! सुरक्षा...

NEET UG Re-Exam 2026: बिहार के सीतामढ़ी ज़िले में NEET UG की दोबारा परीक्षा के दौरान एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला। डुमरा के...

रेलवे का बड़ा तोहफा: दरभंगा से जयपुर के लिए नई अमृत...

Darbhanga Jaipur Amrit Bharat Express: रेलवे ने बिहार और राजस्थान के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी सुविधा की घोषणा की...

Bihar Flood Alert: नेपाल में भारी बारिश से बढ़ा खतरा, महानंदा-कोसी...

Bihar Flood Alert: नेपाल और बिहार के सीमांचल इलाके में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।...